{"_id":"34aca651ba7c31707b0b056359fe37dc","slug":"deposited-electricity-bill-at-the-office-of-subdivision-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपखंड कार्यालय में ही जमा होंगे बिजली बिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपखंड कार्यालय में ही जमा होंगे बिजली बिल
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jan 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवा क्षेत्र के विद्युत उपभोक्ताओं के लिए पावर कार्पोरेशन ने देवा में ही उपखंड कार्यालय खोलने के साथ ही बिल जमा केंद्र भी खोल दिया है। इससे विद्युत उपभोक्ताओं को अब बिल संशोधन व अन्य समस्याओं के लिए जिला मुख्यालय के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।
अधिशासी अभियंता विद्युत आरके श्रीवास्तव ने बताया कि पर्यटन नगरी देवा में 33/11 केवीए पावर हाउस परिसर में इस कार्यालय के खुलने से क्षेत्र की जनता को विद्युत संबंधी समस्या का समाधान त्वरित गति से होगा। बिल संशोधन, फाल्ट से लेकर बिल जमा करने के लिए बिलिंग सेंटर भी खोला गया है। इसके अलावा कार्यालय में डिस्कनेक्शन टीम भी रहेगी।
अधिशासी अभियंता ने बताया कि अब घोसियाना स्थित कार्यालय मेें सिर्फ इंडस्ट्रियल कनेक्शन से जुड़े कार्य ही निपटाए जाएंगे।