{"_id":"63695e386af304053279cd3c","slug":"dengue-barabanki-news-lko656094187","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू की रैंकिंग में आठवें स्थान पर जिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू की रैंकिंग में आठवें स्थान पर जिला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। जिले में डेंगू का कहर जारी है। लगभग हर घर में सर्दी, जुखाम, बुखार या फिर मच्छर जनित बीमारियों से कोई न कोई संक्रमित या पीड़ित है। जिले में सोमवार को डेंगू के 17 नए मरीज पाए गए। जांच रिपोर्ट में पुष्टि के बाद परिजनों ने इन्हें लखनऊ के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। प्रदेश स्तर पर हुई रैंकिंग में जिला आठवें स्थान पर पाया गया है। इससे साफ है कि जिले के हालात ठीक नहीं है।
स्वास्थ्य विभाग की माने तो जिले में बुखार के एक्टिव केेस 210 और डेंगू के एक्टिव केस 61 हैं। संदिग्ध पाए जाने पर 36 मरीजों के नमूने लेकर जांच को भेजे गए हैं, परंतु हकीकत इससे इतर हैं। सूत्रों की माने तो जिले में अब तक पाए गए डेंगू मरीजों की संख्या करीब 225 होगी जबकि 12 लोगों की मौत हो चुकी है।
इसी प्रकार अस्पतालों में आने वाले प्रतिदिन नौ हजार मरीजों में 600 मरीज केवल बुखार के ही बताए जा रहे हैं और करीब आठ लोगों की इससे मौत भी हो चुकी है। प्रदेश स्तर पर हुई रैंकिंग में जिला आठवें स्थान पर पाया गया है और यहां पर डेंगू के एक्टिव केसों की संख्या 226 बताई जा रही है। लेकिन विभाग आंकड़ों की सही जानकारी देने से कतरा रहा है।
विज्ञापन
उधर जिले में सोमवार को भी डेंगू और बुखार के 17 से ज्यादा मरीज पाए गए। इनमें सबसे ज्यादा लखपेड़ाबाग के हैं। बऊवा, राधिका, देवेंद्र, साहिल, किरन, काशी नाथ, बब्लू, हामिद, जहांगीराबाद के नत्थाराम, रामनगर की फातिमा, रिचा पांडेय, बंकी के कुनाल में डेंगू और बुखार जैसे लक्षण पाए जाने पर परिजनों ने उन्हें लखनऊ के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया है।
डेंगू पर रोकथाम के लिए लगातार प्रयास जारी हैं। इसके लिए विभाग के सभी नोडल अधिकारी प्रतिदिन फील्ड पर जाकर लोगों को रोग से बचाव के प्रति जागरूक कर रहे हैं। डेंगू के मामले में प्रदेश स्तर पर जिले की रैकिंग क्या है, इसकी जानकारी नहीं है।
-डॉ. अवधेश कुमार यादव, सीएमओ