{"_id":"5d98c5098ebc3e93a3343c6d","slug":"dengue-barabanki-news-lko485352373","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू से महिला समेत दो की मौत, 12 बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू से महिला समेत दो की मौत, 12 बीमार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। जिले में डेंगू फैलने लगा है। इसकी चपेट में आने से महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई है। 12 लोग पीड़ित हैं। कई पीड़ितों को उनके परिवारीजनों ने लखनऊ के निजी अस्पतालों में भर्ती कराया है। इससे पहले रामसनेहीघाट क्षेत्र में एक युवक की डेंगू की चपेट में आने से मौत हो चुकी है। उधर स्वास्थ्य विभाग इन मामलों को दबाने में लगा है।
कस्बे के ब्राह्मणी टोला मोहल्ला निवासी अमित जायसवाल की पत्नी कामिनी जायसवाल (35) एक सप्ताह से बुखार से पीड़ित थी। अमित ने बताया कि सीएचसी पर दिखाया लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ तो लखनऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जांच में डेंगू की पुष्टि के बाद चिकित्सकों ने उपचार शुरू किया। शुक्रवार देर रात कामिनी मौत हो गई। कामिनी की सास मीना जायसवाल (57) और ससुर बालकृष्ण जायसवाल (72) को भी डेंगू के लक्षण पाए गए है। परिवारीजनों ने दोनों लोगों को लखनऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर उपचार चल रहा है। इसी मोहल्ले के अब्दुल गफ्फार (50) को भी डेंगू के लक्षण पाए गए थे। पुष्टि होने के बाद परिवारीजनों ने लखनऊ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया था जहां पर शुक्रवार देर रात गफ्फार की भी मौत हो गई। ब्राह्मणी टोला निवासी चांदनी (35), हफीजुल्ला (40), सत्येन्द्र जैन (40), सत्येन्द्र के पुत्र संस्कार (11), हैप्पी (8), सचिन जैन (30) और काजीपुर निवासी राजकुमार (35) समेत 12 लोगों में डेंगू की पुष्टि होने के बाद परिवारीजनों ने इन्हें उपचार के लिए लखनऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।
रामसनेहीघाट क्षेत्र में पिछले दिनों हुई युवक की मौत
रामसनेहीघाट क्षेत्र के मुरारपुर गांव निवासी एक युवक की मौत कुछ दिन पूर्व डेंगू रोग की चपेट में आने से हो गई थी। त्रिवेदीगंज क्षेत्र के मर्दापुर गांव में फैले बुखार की जांच में दो लोगों में डेेंगू के लक्षण पाए गए थे। इसके बाद भी स्वास्थ्य विभाग लापरवाह बना है।