{"_id":"66ef587e2a5c389f6d0e23e7","slug":"demonstration-of-lawyers-demanding-protection-act-barabanki-news-c-315-1-slko1014-124907-2024-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: प्रोटेक्शन एक्ट की मांग को लेकर वकीलों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: प्रोटेक्शन एक्ट की मांग को लेकर वकीलों का प्रदर्शन
Sun, 22 Sep 2024 05:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sun, 22 Sep 2024 05:06 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू किए जाने की मांग को लेकर शनिवार को वकीलों ने जुलूस निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी वकीलों ने जुलूस की शक्ल में डीएम कार्यालय पर पहुंच कर विरोध सभा करने के बाद अपनी मांगों का राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन भी अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौंपा।
अधिवक्ताओं का कहना था कि देश व प्रदेश में वकीलों के साथ आपराधिक घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। अधिवक्ता आम जनमानस को न्याय दिलाने में महत्वपूर्ण भागीदारी निभाने के साथ ही पूरी न्यायिक प्रक्रिया का भी एक महत्वपूर्ण अंग होता है। न्याय पालिका का पूरक होने के बावजूद वकीलों की न्यायोचित मांगों की सरकार लगातार अनदेखी कर रही है। इसी कारण अधिवक्ता समाज सुरक्षित नहीं है।
जिला बार एसो. अध्यक्ष हिसाल बारी किदवई, महामंत्री अशोक वर्मा के नेतृत्व में वकीलों ने जिला बार एसो. से जुलूस निकाला। यह जुलूस जिलाधिकारी कार्यालय पहुंच कर विरोध सभा में बदल गया। वक्ताओं ने कहा कि दो माह के अन्दर सरकार ने अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू न किया तो इसे लेकर आर-पार की लड़ाई शुरू की जाएगी। अध्यक्ष हिसाल बारी किदवई ने कहा कि अधिवक्ताओं पर लगातार अत्याचार बढ़ते जा रहे,वकीलों का उत्पीड़न हो रहा है कई वकीलों की हत्याएं हो गई हैं। विरोध प्रदर्शन में पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष शंकर दयाल शर्मा, अमीनुद्दीन, कौशल त्रिपाठी, अनूप कल्याणी, सुरेश चंद्र गौतम, देवेन्द्र प्रताप यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।