फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Demonstration against up government

प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

Thu, 27 Aug 2015 11:54 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 27 Aug 2015 11:54 PM IST
विज्ञापन
जनता के हितों के लिए हमेशा संघर्षरत रहेगी। सांसद प्रियंका रावत ने कहा कि जनता के आक्रोश को अगर जिला प्रशासन ने नहीं समझा तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने को तैयार रहना होगा। दमनकारी सरकार के दिन अब पूरे हो गए हैं। अगले विधान सभा चुनाव में जनता करारा जवाब देगी।
विज्ञापन


भाजपा के धरना-प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जुटे। भाजपा नेता शिव प्रताप शुक्ला ने कहा कि चेतावनी भरे लहजे में कहा कि व्यापक जनाक्रोश के बावजूद प्रदेश सरकार नहीं चेती तो वह इससे बड़े व उग्र आन्दोलन के लिए तैयार रहे।
विज्ञापन


सांसद प्रियंका रावत ने कहा कि जनता के आक्रोश को अगर जिला प्रशासन ने नहीं समझा तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने को तैयार रहना होगा।

मोहनलालगंज के सांसद कौशल किशोर ने कहा कि सपा सरकार के खिलाफ 15 सितम्बर से भाजपा गांवों में प्रदेश सरकार का पुतला फूकेंगी। श्रावस्ती सांसद दद्दन मिश्रा ने कहा कि प्रदेश सककार को जड़ से उखाड़ फेंकने में हम प्रियंका रावत के साथ गांव-गांव कूच करने को तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पारख महासंघ के उपाध्यक्ष उपेन्द्र सिंह रावत ने जैदपुर क्षेत्र के बीबीपुर में दलित उत्पीड़न का मुद्दा भी उठाया। सांसद प्रतिनिधि एवं मीडिया प्रभारी राजेश वर्मा ने उपस्थित सांसदों से रेलवे द्वारा बंद किए जा रहे मानव रहित रेलवे क्रॉसिंग की प्रक्रिया को रुकवाने की मांग की।


पूर्व विधायक सुन्दर लाल दीक्षित ने भी संबोधित किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष शरद अवस्थी, महामंत्री अवधेश श्रीवास्तव, पूर्व एमएलसी हरिगोविंद सिंह, केदार बक्श, राम सजीवन वर्मा, भुल्लन वर्मा समेत कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed