फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Delivery took place at railway station in Barabanki newborn died condition of mother is critical

UP News: रेलवे स्टेशन पर हुआ प्रसव, नवजात की मौत... प्रसूता की हालत गंभीर; अस्पताल में कराया गया भर्ती

Fri, 21 Feb 2025 08:24 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Fri, 21 Feb 2025 08:24 PM IST
सार

बाराबंकी में रेलवे स्टेशन पर प्रसव हुआ। अस्पताल पहुंचने से पहले नवजात की मौत हो गई। वहीं प्रसूता की हालत गंभीर है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन
Delivery took place at railway station in Barabanki newborn died condition of mother is critical
अस्पताल (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के बाराबंकी में शुक्रवार को पति के साथ रेलवे स्टेशन पहुंची गर्भवती को अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। जब तक एंबुलेंस पहुंचती, स्टेशन पर ही उसका प्रसव हो गया। पीड़िता की हालत गंभीर होने पर उसे एंबुलेंस से जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। एंबुलेंस कर्मियों के अनुसार प्रसव के समय ही नवजात की मृत्यु हो गई।

विज्ञापन


रामपुर मथुरा निवासी कमलेश की पत्नी रीना शुक्रवार को पति के साथ अपने मायके रायबरेली जाने के लिए रेलवे स्टेशन पहुंची थी। इसी बीच उसे प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। जब तक उसे अस्पताल ले जाया जाता, तब तक प्रसव हो गया। 
विज्ञापन


गंभीर हालत में पीड़िता को जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। सीएमएस डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि महिला के मृत बच्चा पैदा हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed