Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Defense Ministry personnel, three including former chief died in accidents.

Barabanki News: रक्षा मंत्रालय कर्मी, पूर्व प्रधान समेत तीन की हादसों में मौत

Wed, 29 Nov 2023 01:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Wed, 29 Nov 2023 01:17 AM IST
विज्ञापन
Defense Ministry personnel, three including former chief died in accidents.
बाराबंकी। सफदरगंज, दरियाबाद व फतेहपुर क्षेत्र में हुए सड़क हादसों में रक्षा मंत्रालय के कर्मचारी व पूर्व प्रधान समेत तीन की मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मचा है। फतेहपुर क्षेत्र में जिस बोलेरो ने दो लोगों को टक्कर मारी उस पर उत्तर प्रदेश सरकार लिखा है।
विज्ञापन


सफदरगंज थाना क्षेत्र के भनवापुर गांव निवासी रामसमुझ चौहान (50) रक्षा मंत्रालय के दिल्ली स्थित रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन में तैनात था। परिवार भी दिल्ली में रहता है। गांव में करीब 80 वर्षीय मां रहती है। इन दिनों रामसमुझ गांव आया था। मंगलवार कर सुबह वह बिजली के बिल का संशोधन कराने के लिए मंगलवार की सुबह बाइक से सफदरगंज पावर हाउस के लिए निकला था।
विज्ञापन


लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर पल्हरी गांव के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे रामसमुझ बाइक समेत हाईवे की दूसरी लेन पर आ गिरा। ठीक उसी समय बाराबंकी की ओर से आ रहा दूसरा अज्ञात वाहन उसे रौंदता चला गया। हादसे में रामसमुझ की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, दरियाबाद कोतवाली क्षेत्र के नारायणपुर खजुरी गांव निवासी पूर्व प्रधान रामचंद्र वर्मा (55) मंगलवार को बाइक से लक्ष्मणपुर गांव अपने समधी के यहां जा रहे थे। दरियाबाद-सफदरगंज मार्ग पर डूडी नाले के पास सड़क निर्माण के लिए केमिकल व पानी पड़ा था। अचानक उसी में बाइक फिसल गई। सड़क पर गिरने से सिर फट गया और रामचंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने हेलमेट नहीं लगा रखा था।

वहीं, फतेहपुर कोतवाली में मंगलवार को रामनगर मार्ग पर उजरवारा गांव के पास तेज रफ्तार बोलेरो ने साइकिल व मोपेड सवार को टक्कर मावी व आगे जाकर सड़क किनारे खाई में पलट गई। बोलेरो पर जल जीवन मिशन उत्तर प्रदेश सरकार लिखा है। हादसे के बाद बोलेरो में सवार तीन लोग भाग गए। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल मोपेड सवार शेखपुर गांव निवासी इरफान (47) व साइकिल सवार रामनगर के मीरपुर गांव निवासी बाबू (54) को सीएचसी भिजवाया। जहां डॉक्टरों ने इरफान को मृत घोषित कर दिया। बताते है कि बोलेरो में जेई समेत तीन लोग सवार थे। इंस्पेक्टर रामनरेश ने बताया कि जांच की जा रही है।



निर्माणाधीन सड़क बनी जानलेवा
दरियाबाद-सफदरगंज मार्ग का निर्माण चल रहा है। सड़क बनाने में केमिकल व पानी का छिड़काव किया जा रहा है। इसी सड़क से रोज हजारों लोग गुजरते हैं। ग्रामीणों के अनुसार केमिकल के कारण कई बाइकें फिसल चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed