{"_id":"5f132b4d8ebc3e74a86cbe3c","slug":"death-barabanki-news-lko531363613","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में झुलसी विवाहिता की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में झुलसी विवाहिता की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। संदिग्ध परिस्थितियों में झुलसी एक महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। मायके वालों ने ससुरालीजनों पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है।
मोहम्मदपुर खाला क्षेत्र के ग्राम कल्लू सिंह पुरवा मजरे क्योंटली निवासी राम भारत यादव की बेटी गीता (27) की शादी तीन साल पहले इलाके के बिबियापुर निवासी दिग्विजय सिंह के साथ हुई थी। उसके नौ माह की बेटी है। शुक्रवार रात गीता अपनी ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में आग की चपेट में आने से झुलस गई। ससुराल वालों ने उसे सीएचसी सूरतगंज पहुंचाया। डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां शनिवार को गीता ने दम तोड़ दिया। मृतका के पिता रामभारत का आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न करने पर बेटी को ससुराल में प्रताड़ित किया जा रहा था। शुक्रवार देर शाम बेटी ने फोन कर प्रताड़ित किए जाने की भी बात कही थी। देर रात बेटी के झुलसने की सूचना फोन से मिली। शनिवार सुबह सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ मनोज शर्मा ने बताया कि मृतका के पिता की ओर से अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।