{"_id":"5f00c2498ebc3e43067a7210","slug":"death-barabanki-news-lko529191485","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट की चपेट में आने से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट की चपेट में आने से महिला की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। लोनीकटरा क्षेत्र के मकनपुर गांव में छत पर बंधे लोहे के तार में उतरे बिजली के करंट की चपेट में आने से शनिवार सुबह एक महिला की मौत हो गई। करंट की चपेट में आने से एक किशोर व एक महिला झुलस गई। दोनों को गंभीर हालत में सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
ग्रामीणों के मुताबिक शनिवार सुबह आठ बजे मकनपुर के जागेश्वर की पत्नी मंतूरा (35) मकान की छत पर बंधे लोहे के तार पर कपड़े सुखाने के लिए गई थी। घर में आई बिजली की केबल कटी होने से तार में करंट उतर आया था। भीगे कपड़े फैलाने के दौरान मंतूरा बिजली के करंट की चपेट में आ गई। उसकी चीख सुनकर पड़ोस के मकान से पहुंची सुंदारा व इनके पुत्र नरेंद्र (14) बचाने दौड़े। दोनों करंट की चपेट में आकर झुलस गए। ग्रामीणों की सहायता से तत्काल तीनों को सीएचसी त्रिवेदीगंज पहुंचाया जहां चिकित्सक ने सुंदारा को मृत घोषित कर दिया। मंतूरा व नरेंद्र की हालत गंभीर होने के कारण सीएचसी से जिला अस्पताल भेजा गया है। सूचना पर पहुंची लोनीकटरा पुलिस ने सुंदारा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस के मुताबिक पोल से मकान तक गया बिजली का केबल कटा होने से हादसा हुआ है। उधर पावर कॉर्पोरेशन के अधिशासी अभियंता सत्येंद्र पांडेय ने करंट से महिला की मौत होने की जानकारी मिली है। जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।