फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   deadly cold, farmer's death

जानलेवा हुई ठंड, किसान की थमीं सांसें

Sun, 08 Jan 2017 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Sun, 08 Jan 2017 11:05 PM IST
विज्ञापन
deadly cold, farmer's death
बाराबंकी में रविवार को हुई हल्की फुल्की बूंदाबांदी के बाद बढ़ी ठंड मे ठिठुरे लोग - फोटो : अमर उजाला
बीती रात हुई रिमझिम बारिश के बाद रविवार की भोर भीषण कोहरा व ठंड रहा। जिसके चलते लोग भोर में ठंड से लोग ठिठुर उठे। हाड़कंपाऊ ठंड के चलते हैदरगढ़ क्षेत्र में रविवार को एक किसान की मौत हो गई। सुबह दस बजे के बाद निकली धूप से लोगों को राहत की उम्मीद जगी लेकिन थोड़ी देर बाद आसमान में बादल छा गए। ठंड के चलते डीएम ने परिषदीय स्कूलों की छुट्टियां तीन दिन और बढ़ा दी हैं। 
विज्ञापन


हैदरगढ़ में खेत से घर लौटे किसान की ठंड लगने से मौत हो गई। हालत बिगड़ने पर परिवारीजन उपचार को ले जा रहे थे कि रास्ते में उसकी मौत हो गई। एसडीएम ने मामले की जानकारी से इंकार किया है। हैदरगढ़ क्षेत्र के मरौली गांव निवासी रामसुमेरी (40) रविवार की सुबह खेत गया था। इनके पुत्र महेश ने बताया कि खेत से लौटकर आने के बाद घर बाहर छप्पर के नीचे पड़ी चरपाई पर लेट गए। तभी जोर-जोर से चीखने लगा। जब हम लोग पास गए तो बताया कि पेट में बहुत दर्द हो रहा है।
विज्ञापन


इसी बीच एक उल्टी भी हुई। तभी हम लोग आननफानन उपचार के लिए हैदरगढ़ सीएचसी ले जा रहे थे कि रास्ते में ही मौत हो गई। परिवारीजनों ने तहसील प्रशासन को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। इस बाबत एसडीएम पंकज कुमार ने बताया कि मामला जानकारी में नहीं है। तहसीलदार को भेजकर जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार की रात रिमझिम बारिश के बाद मौसम का मिजाज शुक्रवार की भोर अचानक बदल गया। भोर में भीषण ठंड व कोहरा रहा। जिससे आम जनजीवन बेहाल रहा। हालांकि सुबह दस बजे के बाद धूप खिली तो लोगों को ठंड से राहत की उम्मीद जगी लेकिन कुछ देरबाद ही आसमान में बादल घिर आए। बह रही ठंडी हवाओं के चलते फिर से लोग ठिठुर उठे।

शहरी क्षेत्र में अलाव बुझे रहे जिससे लोगों को ठंड से कांपते रहे। कोहरा के चलते मरुधर एक्सप्रेस निरस्त रही तो अन्य ट्रेनें घंटों विलंबित रहीं। जिससे यात्रियों को खासी परेशानी उठानी पड़ी। रविवार को न्यूनतम तापमान में 2.5 डिग्री गिरातट दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। बादल के चलते अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

11 तक बंद रहेंगे कक्षा 8 तक स्कूल
बाराबंकी। ठंड को देखते हुए डीएम अजय यादव ने परिषदीय और निजी विद्यालयों को 11 जनवरी तक बंद कर दिया है। बीएसए पीएन सिंह ने बताया कि डीएम के आदेश पर कक्षा आठ तक सभी स्कूल 11 तक बंद कर दिए गए हैं। लेकिन शिक्षकों का अवकाश नहीं रहेगा। शिक्षक दस बजे से दो बजे तक विद्यालय में मौजूद रहेंगे। इस दौरान यदि कोई शिक्षक अनुपस्थित पाया जाता है तो उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।


मरुधर एक्सप्रेस निरस्त, सड़क यातायात भी प्रभावित 
रविवार को भीषण कोहरा के चलते सड़क व रेल यातायात प्रभावित रहा। हाइवे पर वाहन हेड लाइट जलाकर धीरे-धीरे चलते रहे तो ट्रेनें भी अपने निर्धारित समय से घंटों विलंबित रही। मरुधर एक्सप्रेस (14854) निरस्त रही। अन्य ट्रेनें घंटों विलंबित रहीं। जिसे यात्रियों को खासी परेशानी रही। ट्रेनों की जानकारी के लिए पूछताछ केंद्र व बोर्ड के सामने यात्रियों की भीड़ लगी रही। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed