{"_id":"65f0b4cadd1a8d37310930e7","slug":"dead-body-of-young-man-found-hanging-in-the-garden-barabanki-news-c-98-1-slko1011-111159-2024-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: युवक का बाग में फंदे से लटकता मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: युवक का बाग में फंदे से लटकता मिला शव
Wed, 13 Mar 2024 01:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Wed, 13 Mar 2024 01:32 AM IST
विज्ञापन
पत्नी ने घरेलू समस्या से तंग होकर आत्महत्या की कही बात
संवाद न्यूज एजेंसी
रिसिया (बहराइच)। थाना रिसिया क्षेत्र के ग्राम पंचायत फतना में मंगलवार की सुबह नित्य क्रिया के लिए निकले युवक का शव संदिग्ध हालात में फंदे से लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजन घरेलू समस्या से तंग आकर आत्महत्या करने की बात कह रहे हैं।
रिसिया थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत फतना निवासी राजकुमार उर्फ कुंवारे (35) मंगलवार की सुबह घर से नित्य क्रिया के लिए निकले थे। जिसके कुछ देर बाद उनका शव संदिग्ध हालात में गांव में स्थित आम के बाग में लटकता मिला। शव लटकता देख ग्रामीणों ने इसकी सूचना परिजनों को दी। रोते हुए परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।
थाना प्रभारी प्रदीप सिंह ने बताया कि मौके पर जांच की गई है। फाॅरेंसिक टीम ने भी जांच की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक की पत्नी गीता देवी ने पारिवारिक समस्याओं को लेकर आत्महत्या करने की बात कही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।