{"_id":"66945917d763c865ee0100b4","slug":"dead-body-of-young-man-found-hanging-barabanki-news-c-315-1-brp1006-120591-2024-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: फंदे से लटका मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: फंदे से लटका मिला युवक का शव
Mon, 15 Jul 2024 04:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Mon, 15 Jul 2024 04:32 AM IST
विज्ञापन
सिद्धौर (बाराबंकी)। थाना क्षेत्र कोठी के लाखूपुर गांव में संदिग्ध हालात में एक युवक का शव घर के अंदर फंदे से लटकता मिला। पत्नी की विदाई न होने से वह तनाव में रहता था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कोठी थाना क्षेत्र के लाखूपुर गांव निवासी शैलेंद्र कुमार (22) शनिवार रात घर पर खाना खाने के बाद सोने चला गया था। रविवार सुबह परिजन उठे तो वह बिस्तर पर नहीं था। कमरे में उसका शव छत में लगे हुक से बंधे रस्सी के फंदे से लटक रहा था। शव लटकता देखकर परिवार के लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया दिया।
बड़े भाई जितेंद्र कुमार ने बताया कि शैलेंद्र रायबरेली के शिवगढ़ में कबाब पराठा की दुकान लगाता था। दो दिन पूर्व ही वह शिवगढ़ से घर आया था। उसकी शादी लगभग तीन माह पूर्व सामूहिक विवाह समारोह के तहत रामसनेहीघाट के गौंरवा गांव में हुई थी।
विज्ञापन
शादी के बाद से पत्नी की विदाई अभी तक नहीं हुई थी। इसे लेकर वह काफी परेशान चल रहा था। माना जा रहा है कि इसी के चलते उसने आत्महत्या की है। थाना प्रभारी संतोष सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।