फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Dead body of married woman found hanging, accused of murder

Barabanki News: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, हत्या का आरोप

Fri, 10 Jan 2025 01:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Fri, 10 Jan 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
Dead body of married woman found hanging, accused of murder
सिरौसीगौसपुर (बाराबंकी)। थाना क्षेत्र बदोसराय के मधवापुर मजरे घनश्याम दास पुरवा गांव निवासी नीतू गौतम (35) का शव बृहस्पतिवार सुबह घर के अंदर संदिग्ध दशा में लटका मिला। पुलिस प्रथमदृष्टया आत्महत्या की बात कह रही है जबकि मायके पक्ष ने पति राम सजीवन समेत कई लोगो के खिलाफ हत्या कर शव लटकाने की तहरीर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार नीतू का विवाह करीब 15 साल पहले राम सजीवन से हुआ था। इनसे तीन बच्चे भी हैं। घर में कलह जैसे हालात थे। बृहस्पतिवार सुबह पति व अन्य परिजनों ने पुलिस को सूचना दी कि नीतू ने फंदे से लटककर जान दे दी है। पुलिस ने मकान के साथ पूरे घर का जायजा लिया। थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि मायके पक्ष से हत्या की तहरीर दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत का कारण स्पष्ट होगा। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed