{"_id":"669304404a37d70c570fc234","slug":"dead-body-of-kotdars-wife-found-hanging-from-noose-barabanki-news-c-315-1-brp1007-120539-2024-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: फंदे से लटकता मिला कोटेदार की पत्नी का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: फंदे से लटकता मिला कोटेदार की पत्नी का शव
Sun, 14 Jul 2024 04:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sun, 14 Jul 2024 04:18 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी बड्डूपुर के भगौली गांव में कोटेदार की पत्नी का शव मिलने के बाद जांच करती पुलिस।
बड़डूपुर (बाराबंकी)। बड्डूपुर थाना क्षेत्र के भगौली में कोटेदार की पत्नी का शव संदिग्ध हालात में फंदे से लटकता मिला। ससुराल पक्ष के लोग आत्महत्या करने की बात कह रहे हैं, जबकि मायका पक्ष दहेज के लिए बेटी की हत्या करने का आरोप लगा रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सीतापुर जनपद के थानगांव थाना क्षेत्र के मियापुरवा की रेखा (32) का विवाह बड्डूपुर थाना क्षेत्र के भगौली ग्राम पंचायत के महुवा पुरवा निवासी रामसमुझ के साथ करीब 10 वर्ष पूर्व हुआ था। रामसमुझ कोटेदार हैं और किसी काम के लिए बाहर गए थे। शनिवार को दोपहर में जब रामसमुझ की मां घर खाना खाने पहुंची तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। पड़ोस के मकान से अंदर पहुंची तो आंगन में लगे लोहे के जाल से रस्सी के सहारे रेखा का शव लटकता देखा।
चीख सुनकर आस-पड़ोस के लोग भी मौके पर पहुंच गए। इस बीच मायके पक्ष के लोग भी मौके पर आ गए। मृतका के भाई सूरज ने हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।