{"_id":"68dc356cfe63a4b92306cee8","slug":"dead-body-of-a-youth-found-in-double-canal-yet-to-be-identified-barabanki-news-c-315-1-brp1006-148802-2025-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: डबल नहर में मिला युवक का शव, शिनाख्त नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: डबल नहर में मिला युवक का शव, शिनाख्त नहीं
Wed, 01 Oct 2025 01:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Wed, 01 Oct 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
कोटवाधाम। बदोसराय थाना क्षेत्र के कैसरैलाडीह गांव के पास मंगलवार सुबह शारदा सहायक डबल नहर में एक युवक का शव उतरता हुआ देखा गया। तेज बहाव होने के कारण शव निकालने में पुलिस को कठिनाई का सामना करना पड़ा।
करीब एक घंटे बाद शव बाहर निकाला जा सका। पुलिस ने अंदाजा लगाया कि शव तीन से चार दिन पुराना है। युवक ने काली पैंट और सफेद कमीज पहन रखी थी। शव पानी में होने के कारण खाल उधड़ चुकी थी। शरीर पर इससे अलग कोई अन्य पहचान नहीं मिली।
बदोसराय के एसएचओ अजीत कुमार विद्यार्थी ने बताया कि थाना क्षेत्र में किसी भी व्यक्ति की गुमशुदगी दर्ज नहीं है। आसपास के थानों और अन्य जिलों में भी पहचान के लिए सूचना भेजी गई है। शव को मुख्यालय पर 72 घंटे के लिए सुरक्षित रखा गया है।