फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Dead body of a youth found hanging from a tree, murder charge

Barabanki News: पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवक का शव, हत्या का आरोप

Sat, 31 Jan 2026 12:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sat, 31 Jan 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a youth found hanging from a tree, murder charge
घुंघटेर। थाना घुंघटेर इलाके के अलमापुर गांव निवासी चंद्रकेश यादव के पुत्र अंकज (18) का शव पेड़ पर बने फंदे से संदिग्ध हालत में लटका मिला है। परिजनों ने गांव की ही एक महिला के परिवार पर युवक की हत्या कर शव को फंदे से लटकाने का आरोप लगाया है। हालांकि शुरुआती छानबीन में पुलिस इसे आत्महत्या बता रही है। घुंघटेर के एसएचओ बेचू सिंह यादव ने बताया कि आगे की कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट होने के आधार पर तय होगी।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार अंकज (18) बृहस्पतिवार शाम परिजनों से यह बताकर निकला था कि वह क्षेत्र के ही ओदार गांव में आयोजित मेला देखने जा रहा है। देर रात तक जब अंकज घर वापस नहीं लौटे तो परिजनों ने नाते रिश्तेदारों व दोस्तों के यहां खोजबीन शुरू की। तलाश करने के दौरान ही शुक्रवार सुबह अंकज का शव गांव के बाहर एक शहतूत के पेड़ पर बने फंदे से लटकता मिला। युवक का गांव निवासी एक विधवा के साथ प्रेम प्रसंग होना बताया जा रहा है।
विज्ञापन

मृतक युवक के पिता का आरोप है कि गांव की ही एक विधवा महिला ने उनके पुत्र को अपने प्रेम जाल में फंसा रखा था। वह अंकज पर जबरन विवाह का दबाव बना रही थी। परिजनों का कहना है विवाह की बात स्वीकार न करने के कारण ही विधवा के परिजनों ने उसकी हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

छह महीने पहले छोड़ दिया था घर
करीब छह महीने पहले अंकज व आरोपी महिला घर छोड़कर कहीं चले गए थे। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर करीब 15 दिन बाद दोनों को खोज निकाला था। इसके बाद पुलिस ने युवक को परिजनों के सुपुर्द कर दिया था। महिला की उम्र करीब 30 साल है। उनके पति की मौत दो साल पहले हो चुकी है। युवक की मौत से परिवार में मातम पसरा है। परिजनों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे।


इनसेट खबर ....
दहेज के लिए बाइक ले जा रहे पिता की मौत

त्रिवेदीगंज। थाना क्षेत्र लोनीकटरा में पुत्री के विवाह दहेज के लिए बाइक खरीद कर घर जा रहे पिता की रास्ते में मौत हो गई। पुत्री का विवाह पांच फरवरी को होना तय है। क्षेत्र के गांव मंझार के महेश केवट (45) शुक्रवार शाम भिलवल चौराहे पर बाइक खरीदी थी। नई बाइक से घर जाते समय हाईवे पर अचानक सीने में तेज दर्द होने पर सड़क किनारे लेट गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस की चिकित्सीय टीम ने परीक्षण बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनकी मौत अचानक हृदय गति रुकने के कारण होना बताई जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed