फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Dead body of a youth found hanging from a noose

Barabanki News: फंदे से लटका मिला युवक का शव

Wed, 06 Aug 2025 12:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Wed, 06 Aug 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a youth found hanging from a noose
सतरिख (बाराबंकी)। सतरिख थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव में मंगलवार को जालिम (32) नामक युवक का शव कमरे के अंदर फंदे से लटका मिला। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर उसका अंतिम संस्कार कर दिया। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि युवक ने घरेलू कलह से परेशान होकर अपनी जान दी है।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार जालिम सोमवार देर रात अपनी ससुराल अमेठी से लौटा था। वह कुछ परेशान दिख रहा था। रात में वह गांव के बाहर स्थित कमरे में सोने चला गया। मंगलवार को उसकी बहन जब साफ-सफाई करने कमरे में पहुंची तो जालिम का शव फंदे से लटका देखकर चीख पड़ी। एसएचओ सतरिख धीरेंद्र सिंह ने ऐसी किसी भी घटना की जानकारी से इंकार किया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed