{"_id":"658dd04912d935dad10bb46f","slug":"dead-body-of-a-young-man-found-hanging-in-the-forest-barabanki-news-c-315-1-brp1006-10584-2023-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: जंगल में फंदे से लटका मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: जंगल में फंदे से लटका मिला युवक का शव
Fri, 29 Dec 2023 01:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Fri, 29 Dec 2023 01:15 AM IST
विज्ञापन
त्रिवेदीगंज (बाराबंकी)। लोनीकटरा थाना क्षेत्र में घर से लकड़ी काटने निकले युवक का शव जंगल में उसके चाचा के अंतिम संस्कार में प्रयोग किए गए कपड़े से बने फंदे से पेड़ पर लटका मिला। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर मामले की जांच कर रही है।
पुलिस के अनुसार लोनीकटरा क्षेत्र के कर्मेमऊ गांव निवासी अरविंद (19) बृहस्पतिवार सुबह करीब 10 बजे घर से अपनी मां सुंदरी से लकड़ी लाने की बात कहकर निकला था। काफी देर बाद भी जब वापस नहीं आया तो परिजन उसे खोजते हुए करीब 200 मीटर दूर जंगल में पहुंचे। यहीं पर एक जगह अंतिम संस्कार भी किया जाता है। परिजन तब सन्न रह गए, जब आम के पेड़ पर फंदे से अरविंद का शव लटका मिला।
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज किए। ग्रामीणों ने बताया कि अरविंद अपने पिता का इकलौता पुत्र था। कुछ साल पहले पिता की मौत के बाद मां ने चाचा से विवाह कर लिया था, जिससे दो छोटे भाई भी हैं। थानाध्यक्ष अंकित त्रिपाठी ने बताया कि चार माह पहले अरविंद के चाचा की मौत के बाद शव का अंतिम संस्कार किया गया था। अंतिम संस्कार के समय प्रयोग किए गए गमछे से ही कुछ ही दूरी पर अरविंद का शव लटका मिला। मामले की जांच की जा रही है।