{"_id":"62c9d8a96f2144031319b3fb","slug":"dead-body-found-in-pond-barabanki-news-lko6388887142","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाब के किनारे मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तालाब के किनारे मिला युवक का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर (बाराबंकी)। फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के करंधा-सुढ़ियामऊ मार्ग के पास शुक्रवार रात एक युवक का शव तालाब के किनारे संदिग्ध हालात में पड़ा मिला। शव कई दिन पुराना होने के कारण उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। ग्रामीण युवक की हत्या कर शव ठिकाने लगाने की आशंका जता रहे हैं।
कोतवाली क्षेत्र में सड़क किनारे स्थित भट्ठा तालाब के पास रात में ग्रामीणों ने एक युवक (30) का शव पड़ा देखा। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। शव कई दिन पुराना होने से उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। युवक टी-शर्ट व बरमूडा पहने हुआ था। जिस हालत में शव मिला।
उससे ग्रामीण हत्या कर शव को ठिकाने लगाने की आशंका जता रहे थे। प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पाण्डेय ने बताया कि मृतक के शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले है। मुंह से कोई झाग भी नहीं है। ऐसे में युवक की शिनाख्त व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद