फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   dead body found in gomti river

गोमती नदी में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

Wed, 30 Jun 2021 12:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jun 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
dead body found in gomti river
हरख (बाराबंकी)। लखनऊ निवासी एक युवक का शव गोमती नदी में बरामद हुआ है। यह युवक बीते नौ जून को अपने घर से लापता हुआ था। मामले की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। युवक की हत्या कर शव फेंकने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन

सतरिख थाना क्षेत्र के लोखरिहा जाटा गांव के पास एक युवक का शव मंगलवार सुबह गोमती में मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया तो उसकी पहचान शाहजी पुरवा मजरे छुरिया मऊ थाना गोसांईगंज जिला लखनऊ निवासी अमेरिका प्रसाद (36) के रूप में हुई। परिजनों ने बताया कि बीते नौ जून की शाम को युवक घर से निकला था।
विज्ञापन

इसके बाद वापस न आने पर अगले दिन 10 जून को इसकी गुमशुदगी थाना गोसाईगंज लखनऊ में दर्ज कराई गई थी। प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार वर्मा का कहना है कि नदी में जिस युवक का शव मिला है उसकी पीएम रिपोर्ट आने पर मौत का कारण पता लग सकेगा। इसके बाद पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई करेगी। इस बारे में लखनऊ पुलिस को अवगत कराया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed