{"_id":"62bf4923a456513bb95468e7","slug":"dead-body-found-barabanki-news-lko637739988","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे स्टेशन पर अचेत मिला युवक, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे स्टेशन पर अचेत मिला युवक, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर (बाराबंकी)। फतेहपुर रेलवे स्टेशन पर संदिग्ध हालातों में एक युवक अचेत पाया गया। सूचना पर पहुंची जीआरपी उसे लेकर सीएचसी पहुंची। वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। युवक की मौत कैैैसे हुई, इसे लेकर जीआरपी को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। लोग जहरखुरानी की आशंका भी जता रहे हैं।
फतेहपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म एक पर शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे एक युवक (35) अचेत पड़ा था। लोगों ने इसकी सूचना स्टेशन के कर्मचारियों को दी। सूचना जीआरपी को दी गई। मौके पर पहुंची जीआरपी युवक को लेकर सीएचसी फतेहपुर गई मगर वहां चिकित्सक ने उसको मृत घोषित कर दिया।
युवक कौन है, कहां का रहने वाला है, यह पता नहीं लग सका है। कोतवाल अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि मृतक युवक की शिनाख्त नही हो सकी है। मृतक सफेद रंग की बनियान व भूरे रंग की पैंट पहने हुए है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज गया है। पीएम रिपोर्ट में ही मौत का कारण स्पष्ट होगा। संवाद