फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   dead body found

सड़क के किनारे मिला युवक का शव

Sat, 22 Jan 2022 01:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jan 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
dead body found
बड्डूपुर (बाराबंकी)। लखनऊ-महमूदाबाद मार्ग के किनारे शुक्रवार की सुबह संदिग्ध हालातों में एक युवक का शव पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर उसकी शिनाख्त के प्रयास में जुटी है।
विज्ञापन

बड्डूपुर थाना क्षेत्र में लखनऊ-महमूदाबाद मार्ग पर खजुरिया पुरवा गांव के पास एक युवक का शव पड़ा मिला। इसकी सूचना से हड़कंप मच गया। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। युवक के सिर पर गंभीर चोट के निशान थे। वहीं उसे सड़क पर घसीटने की बात भी सामने आई। ग्रामीणों ने घटना की सूचना बड्डूपुर पुलिस को दी। जिस पर मौके पर एसओ गजेंद्र प्रताप सिंह पहुंचे।
विज्ञापन

मृत युवक की शिनाख्त के प्रयास किए गए। मगर, देर शाम तक उसकी पहचान नहीं हो सकी। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एएसपी उत्तरी पूर्णेंदु सिंह ने बताया कि प्रथमदृष्टया मामला सड़क हादसे का लग रहा है। युवक की शिनाख्त व पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही स्थिति साफ होगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed