{"_id":"6101aaab8ebc3e0df36540af","slug":"dead-body-found-barabanki-news-lko5889253184","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहर में मिला महिला का शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहर में मिला महिला का शव, हत्या की आशंका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरियाबाद (बाराबंकी)। शारदा नहर में झाड़ियों में फंसे शव को पुलिस ने काफी जद्दोजहद के बाद बुधवार की सुबह निकलवाया। शव महिला का होने की पुष्टि के बाद पुलिस जांच में जुटी है। महिला की हत्या कर शव नहर में फेंकने की आशंका जताई जा रही है।
ग्राम सभा मीन नगर के जटहा गाव के पास मंगलवार की शाम 5 बजे के करीब एक शव शारदा नहर में बहता हुआ ग्रामीणों ने देखा। इसके बाद घटना की सूचना दरियाबाद पुलिस व पीआरवी को ग्रामीणों ने दी लेकिन पुलिस शव के बहने का इंतजार करती रही। खत्रीपुर गांव के पास शव नहर की झाड़ियों में फंस गया।
इसके बाद मजबूरी में बुधवार की सुबह दरियाबाद पुलिस मौके पर गई और शव को नहर से निकलवाया। शव किसी महिला का था। जिसका आधा शरीर कपड़ों से ढका हुआ था। शव एक सप्ताह पुराना प्रतीत हो रहा था। ऐसा लगता था कि महिला किसी अपराध का शिकार हो गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। (संवाद)