{"_id":"657374c133b9784bcb043144","slug":"dead-body-dug-out-from-grave-murder-case-against-five-including-wife-0-barabanki-news-c-315-1-brp1006-9541-2023-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: कब्र खोदकर निकाला शव, पत्नी समेत पांच पर हत्या का केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: कब्र खोदकर निकाला शव, पत्नी समेत पांच पर हत्या का केस
Sat, 09 Dec 2023 01:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sat, 09 Dec 2023 01:25 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। जहांगीराबाद क्षेत्र में ससुराल आए युवक की संदिग्ध हालात में हुई मौत हत्या में बदल गई है। मां की तहरीर पर जहांगीराबाद थाने में युवक की पत्नी, ससुर, साढ़ू व दो सालों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। डीएम के आदेश पर शनिवार को अज्ञात के रूप में दफनाए गए शव को कब्र खोदकर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। ससुरालियों ने एक थाने में गुमशुदगी तो दूसरे थाने में हादसे का दर्ज कराया था।
सफदरगंज थाना क्षेत्र के रायपुर बड़ीबाग निवासी प्रमोद कुमार (22) की शादी चार साल पहले जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के गोदहा गांव की शोभा के साथ हुई थी। प्रमोद की मां शर्मा देवी व पिता पारसनाथ के अनुसार शोभा द्वारा प्रमोद को उसके साथ गोदहा में रहने का दवाब बनाया जाता था। अक्सर इसे लेकर ससुराल में उसके साथ मारपीट होती थी। वह कई दिनों तक घर नहीं आता था।
तीन नवंबर को प्रमोद पत्नी व तीन साल के बच्चे शोभित केे साथ अपनी ससुराल गोदहा गया था। 27 नवंबर को ससुराल से खबर आई कि प्रमोद लापता हो गया है। 30 नवंबर को ससुरालीजनाें ने जहांगीराबाद थाने में प्रमोद की गुमशुदगी दर्ज करा दी। इसे लेकर जब परिजन पुलिस के पास पहुंचे तो बताया गया कि पहले से गुमशुदगी दर्ज है। इसके बाद परिजनों ने प्रमोद को खोजना शुरू किया। पता चला कि 23 नवंबर को प्रमोद का ससुराल में झगड़ा हुआ। इसके बाद जहांगीराबाद के नैनामऊ गांव निवासी प्रमाेद का साढ़ू सुनील प्रमोद को लेकर निकला था।
विज्ञापन
खोजबीन के दौरान प्रमोद के परिजनों को पता चला कि 23 नवंबर को एंबुलेंस प्रमोद को अज्ञात के रूप में भयारा से घायल हालत में जिला अस्पताल लाई थी, जहां उसकी मौत हो गई। शिनाख्त न हाेने पर शव को तीन दिन बाद फैजुल्लागंज में अज्ञात के रूप में दफना दिया गया। परिजनों ने बताया कि प्रमोद की फोटो देखकर उसकी पहचान की गई। इतना ही नहीं उसकी बाइक भयारा में पड़ी मिली। ससुरालियों ने मामला छिपाए रखा।
पांच दिसंबर को परिजनों ने पत्नी शोभा, साढ़ू सुनील, ससुर कमलेश, साले सोल्जर व मेजर पर हत्या का आरोप लगाया। सीओ सिटी डॉ. बीनू सिंह ने बताया कि पांचों पर हत्या का केस दर्ज किया गया है। वहीं, छह दिसंबर को प्रमोद के परिजन डीएम सत्येंद्र कुमार से मिले और मौत का कारण जानने के लिए दोबारा पोस्टमार्टम कराने की मांग की। डीएम के निर्देश पर शुक्रवार को एसडीएम विजय कुमार त्रिवेदी व सीओ सिटी डॉ. बीनू सिंह ने फैजुल्लागंज बनवा के पास अज्ञात के रूप में दफन किए गए शव को कब्र खोदकर निकलवाया। शव का दोबारा पोस्टमार्टम कराया गया है।
मसौली में दर्ज है हादसे में मौत का केस
पूरा मामला इतना पेचीदा है कि प्रमोद की मौत के मामले में तीन अलग-अलग केस दर्ज हैं। तीन दिसंबर को प्रमोद की पत्नी शोभा ने पति की मौत हादसे में बताई। कहा कि 29 नवंबर को मसौली थाना क्षेत्र में बाराबंकी बहराइच हाईवे पर शहाबपुर के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। जहांगीराबाद में गुमशुदगी के बाद मसौली मेें हादसे में माैत का केस दर्ज कराने से ही ससुरालियों की भूमिका संदिग्ध हो गई है। सीओ सिटी ने बताया कि हर पहलू की जांच हो रही है।
वर्जन-
हत्या का केस दर्ज कर शव को दोबारा पोस्टमार्टम केे लिए भेजा गया है। पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है। जल्द ही मामले का खुलासा हो जाएगा।
- दिनेश कुमार सिंह, एसपी