फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Dead bodies of two youths found on railway tracks

Barabanki News: रेल की पटरी पर मिले दो युवकों के शव

Wed, 27 Dec 2023 01:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Wed, 27 Dec 2023 01:37 AM IST
विज्ञापन
Dead bodies of two youths found on railway tracks
बाराबंकी। अलग-अलग स्थानों पर रेल की पटरी पर दो युवकों के क्षत-विक्षत शव मिले हैं। सफेदाबाद में मिला शव लखनऊ के युवक का है मगर फतेहपुर में मिले शव की पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

रविवार सुबह लखनऊ-बाराबंकी रेल खंड पर सफेदाबाद में कोल्ड ड्रिंक फैक्टरी के निकट युवक का शव देखकर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस को शव के पास मोबाइल फोन पड़ा मिला। इसी फोन के माध्यम से मृतक की पहचान लखनऊ के चिनहट थाना क्षेत्र के देवा रोड स्थित गणेशपुर निवासी राजकुमार लोध (38) के रूप में हुई।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि रामकुमार मोबाइल फोन रिपेयरिंग का काम करता था। बीते डेढ़ साल से वह मानसिक रूप से अस्वस्थ चल रहा था। रविवार सुबह घर से टहलता हुआ सफेदाबाद पहुंच गया। मृतक के दो बच्चे भी हैं। उधर, फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र में सोमवार की देर रात फतेहपुर बुढवल रेलमार्ग पर ईसेपुर गांव के निकट करीब 35 वर्षीय युवक का ट्रेन से कटा शव देखने के बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने युवक की तलाशी ली लेकिन कोई रेल टिकट या अन्य ऐसी चीज नहीं मिली जिससे मृतक की शिनाख्त हो सके। आसपास के ग्रामीण भी उसकी पहचान नहीं कर सके। इंस्पेक्टर रामनरेश यादव ने बताया कि मृतक भूरे रंग का स्वेटर, चेकदार सफेद शर्ट व नीले कलर की पैंट पहने था। शव अज्ञात होने के कारण 72 घंटे तक पोस्टमार्टम हाउस में रखवा कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed