{"_id":"63578772533a6c332542a3a9","slug":"dcm-trampled-the-scooty-rider-couple-died-husband-and-wife-were-residents-of-bahraich-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News : डीसीएम ने स्कूटी सवार को रौंदा, दंपति की मौत, बहराइच जिले के रहने वाले थे पति-पत्नी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News : डीसीएम ने स्कूटी सवार को रौंदा, दंपति की मौत, बहराइच जिले के रहने वाले थे पति-पत्नी
Tue, 25 Oct 2022 12:21 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, बाराबंकी
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Tue, 25 Oct 2022 12:21 PM IST
सार
बहराइच जनपद के थाना फखरपुर के ग्राम खाजीपुरवा निवासी सुखलाल अपनी पत्नी गुड़िया व चार वर्षीय पुत्री सोनाली स्कूटी से दीपावली पर लखनऊ से घर वापस जा रहे थे कि मसौली थाना क्षेत्र के अंतर्गत हाईवे पर स्थित मयूर ढाबे के निकट सामने से आ रही डीसीएम ने जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बाराबंकी जिले में मसौली में सोमवार की देर रात गोण्डा -बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित मयूर ढाबे के निकट हुई दुर्घटनाओं में पति पत्नी की मौत हो गयी। वहीं एक चार वर्षीय बच्ची सहित बाईक सवार तीन लोग घायल हो गये, जिन्हें ट्रामा सेंटर लखनऊ में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच जनपद के थाना फखरपुर के ग्राम खाजीपुरवा निवासी सुखलाल अपनी पत्नी गुड़िया व चार वर्षीय पुत्री सोनाली स्कूटी से दीपावली के मौके पर लखनऊ से घर वापस जा रहे थे कि मसौली थाना क्षेत्र के अंतर्गत हाईवे पर स्थित मयूर ढाबे के निकट सामने से आ रही डीसीएम ने जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन
इससे स्कूटी के जहां परखच्चे उड़ गये वही गम्भीर रूप से घायल स्कूटी सवारों को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने सुखलाल एव गुड़िया को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर घायल चार वर्षीय बालिका को ट्रामा सेंटर लखनऊ में रेफर किया गया है।
विज्ञापन