फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   DCM-car collision, young man dies

Barabanki News: डीसीएम-कार में भिड़ंत, युवक की मौत

Sun, 04 May 2025 01:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sun, 04 May 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
DCM-car collision, young man dies
हैदरगढ़ (बाराबंकी)। हैदरगढ़ से बछरावां जाने वाले मार्ग पर शुक्रवार देर रात तेज रफ्तार डीसीएम व कार में भिड़ंत हो गई। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। कार में सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि चार अन्य गंभीर घायल हो गए। हादसे की सूचना से गांव में मातम फैल गया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार पोखरा गांव निवासी प्रदीप मौर्या (25) सेना में जवान है। उनकी शादी मार्च महीने में हुई थी। इसके बाद वह वापस ड्यूटी ज्वाइन करने चले गए। बीते दिनों प्रदीप छुट्टी लेकर गांव आए थे। शुक्रवार देर शाम प्रदीप अपने गांव के दोस्त राजनाथ, हिमांशु, बृजेश मौर्य व रोहित के साथ ढाबे पर खाना खाने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान बछरांवा रोड पर पोखरा गांव के निकट ढाबे के पास मुड़ रही डीसीएम में पीछे से कार की जोरदार भिड़ंत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार में फंसे युवकों को बाहर निकाला। इस दौरान राजनाथ (23) की मौके पर ही मौत हो गई जबकि प्रदीप सहित चार अन्य साथी गंभीर घायल हो गए।
विज्ञापन

घायलों में सेना के जवान प्रदीप को लखनऊ स्थित सेना के कमांड अस्पताल और अन्य तीनों को केजीएमयू के ट्रॉमा सेंटर लाकर भर्ती कराया गया। मृतक राजनाथ दो भाइयों में छोटा था और गांव में ही एक फोटो स्टूडियो चलाने के साथ ही चीनी मिल में वाहन चालक के बतौर भी काम करता था। हैदरगढ़ के कोतवाल अजय प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि डीसीएम वाहन को कब्जे में ले लिया गया है। चालक फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed