{"_id":"628a8e862270b24fdd205bc6","slug":"dariyabad-barinbagh-road-will-be-widened-by-8-22-crores-barabanki-news-lko6318105194","type":"story","status":"publish","title_hn":"8.22 करोड़ से चौड़ा होगा दरियाबाद-बारिनबाग मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
8.22 करोड़ से चौड़ा होगा दरियाबाद-बारिनबाग मार्ग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। दरियाबाद-बारिनबाग मार्ग का जल्द ही चौड़ीकरण किया जाएगा। इसके लिए 8.22 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। शासन ने काम शुरू करने के लिए पहली किश्त के रूप में 4.11 करोड़ रुपये आवंटित कर दिए हैं। डीएम को इस संबंध में पत्र भी भेज दिया है। जल्द ही काम शुरू करा दिया जाएगा। क्षेत्रीय विधायक व राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने मार्ग चौड़ीकरण की मांग की थी।
दरियाबाद से बारिनबाग मार्ग पर यातायात का बढ़ता बोझ देख क्षेेत्रीय विधायक व प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने सड़क के चौड़ीकरण की मांग की थी। उन्होंने बढ़ते यातायात की दृष्टि से इस मार्ग का चौड़ा होना जरूरी बताया था। आखिरकार शासन ने इस मांग को गंभीरता से लिया। दो दिन पहले शासन ने इस मार्ग के चौड़ीकरण को मंजूरी दे दी।
मार्ग के चौड़ीकरण को लेकर शासन ने त्वरित आर्थिक विकास योजना के तहत 8.22 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। करीब आठ किमी. लंबे इस मार्ग को चौड़ा करने के लिए लोनिवि ने पहले से ही गिट्टियां डालनी शुरू कर दी हैं। विशेष सचिव ने इस बारे में जिलाधिकारी को पत्र लिखकर जानकारी भी दे दी है।
विज्ञापन
पहली किश्त के रूप में 4.11 करोड़ रुपये आवंटित करने की बात कही गई है। राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री ने इस मार्ग के लिए धन का आवंटन करके क्षेत्र के तीन दर्जन से अधिक गांवों के लोगों को सीधे राहत पहुंचाई है।