फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Daniyal was looking to go to Mumbai first, then abroad.

Barabanki News: पहले मुंबई, फिर विदेश जाने की फिराक में था दानियाल

Thu, 07 May 2026 01:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Thu, 07 May 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Daniyal was looking to go to Mumbai first, then abroad.
बाराबंकी। एटीएस की पकड़ में आया किंतूर गांव निवासी दानियाल अशरफ पहले मुंबई और फिर विदेश जाने की तैयारी में था। इससे पहले ही दानियाल को मंगलवार रात एटीएस की टीम ने घर से दबोच लिया।
विज्ञापन

अब तक हुई पूछताछ में खुलासा हुआ कि दनियाल ने अपना पासपोर्ट भी बनवा रखा था। अब पुलिस उससे संपर्क रखने वाले क्षेत्र के चार-पांच अन्य युवकों की तलाश में जुटी है। ग्रामीणों के अनुसार दनियाल का पिछले दो साल से अक्सर मुंबई आना-जाना लगा रहता था। करीब दो महीने पहले वह मुंबई गया था और 26 अप्रैल को ही गांव लौटा था।
विज्ञापन

सूत्रों का दावा है कि वह विदेश जाने की तैयारी में था। वर्ष 2022 में बदोसराय थाने से उसके पासपोर्ट के लिए संस्तुति भी मिल गई थी। दानियाल का बड़ा भाई कुनैल अंसारी अगस्त से ओमान में रह रहा है। वह वहां क्या करता है, इस बाबत उसके पिता ने पूरी तरह अनभिज्ञता जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस इस बात का पता लगाने में भी जुटी है कि कहीं उसके भी तो पाकिस्तान से कनेक्शन नहीं थे। दानियाल का रहन-सहन और गतिविधियां गांव में पहले से चर्चा का विषय थीं। वह कम लोगों से मेलजोल रखता था। पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि पुलिस दनियाल से जुड़े हर पहलू की बारीकी से जांच पड़ताल कर इस बात का पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर वह बार-बार मुंबई क्यों जाता था। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed