{"_id":"5d9e2a428ebc3e016a1828df","slug":"dangal-barabanki-news-lko485944086","type":"story","status":"publish","title_hn":"ोंडा की महिला पहलवान शिवांगी का रहा दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ोंडा की महिला पहलवान शिवांगी का रहा दबदबा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। रामलीला मैदान में बुधवार को विराट दंगल का आयोजन किया गया। हनुमानगढ़ी अयोध्या के राजेश दास ने शील्ड जीतकर जहां अपने दमखम का परचम लहराया वहीं महिला कुश्ती प्रतियोगिता में गोंडा की शिवांगी ने लगातार तीन कुश्तियां जीतकर मेडल हासिल किया। अयोध्या के मनीराम दास सबसे बड़ा पुरस्कार सायकिल हथियाने में कामयाब रहे।
दंगल का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक सतीश शर्मा एवं हैदरगढ़ के विधायक बैजनाथ रावत ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। उद्घाटन के बाद सतीश शर्मा ने कहा कि आयोजक मंडल ने हमारी खेलकूद की प्राचीन परंपरा को पुनर्जीवित रखा है।
राम शंकर गुप्ता एवं सरदार ज्ञान सिंह की स्मृति में आयोजित इस दंगल में सहयोग करने वाले सभी साथी बधाई के पात्र हैं। विधायक बैजनाथ रावत ने कहा कि भारतीय खेलों की परंपरा को पुनर्जीवित रखने में सुमेरगंज के निवासियों का बड़ा योगदान है। कहा कि दंगल से जहां शारीरिक विकास होता है, वहीं हमारी खेल परंपरा भी कायम रहती है।
विज्ञापन
दंगल के दौरान कुल 44 कुश्तियां हुईं। इनमें अयोध्या के राजेश दास ने शील्ड एवं मनीराम दास ने सबसे बड़ा पुरस्कार साइकिल हासिल कर दंगल का गौरव बढ़ाया तो दूसरी तरफ महिला प्रतिभागियों में गोरखपुर की रुपाली बुंदेलखंड की ज्योति एवं गोंडा की शिवांगी ने इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया जिसमें शिवांगी ने गोरखपुर की रुपाली के साथ-साथ बुंदेलखंड की ज्योति एवं एक अन्य पुरुष पहलवान को पराजित कर तीन कुश्तियां जीतीं तथा मेडल हासिल किया।
इस मौके पर अवधेश श्रीवास्तव, दिनेश सिंह, राकेश सिंह, जगदीश गुप्ता, जवाहर वर्मा, रिंकू सिंह, इंद्र प्रताप सिंह, ओमप्रकाश तिवारी आदि मौजूद रहे। प्रतियोगिता के दौरान रेफरी की भूमिका जगजीवन प्रसाद यादव एवं संचालन विनीत श्रीवास्तव ने किया।