{"_id":"69c7e41b69b939c7070804cb","slug":"cyber-fraudsters-withdrew-16-lakh-from-constable-three-bank-accounts-in-barabanki-2026-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: साइबर ठगों ने सिपाही के तीन खातों से निकाल लिए 16 लाख रुपये; 80 से अधिक बार हुए ट्रांजैक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: साइबर ठगों ने सिपाही के तीन खातों से निकाल लिए 16 लाख रुपये; 80 से अधिक बार हुए ट्रांजैक्शन
Sat, 28 Mar 2026 07:52 PM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
Published by: Bhupendra Singh
Updated Sat, 28 Mar 2026 07:52 PM IST
सार
बाराबंकी में साइबर ठगों ने सिपाही के तीन खातों से 16 लाख रुपये निकाल लिए। बहन की शादी के लिए बैंक में पैसे जमा कर रहे थे। 80 से अधिक बार ट्रांजैक्शन हुए। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
साइबर ठगी।
- फोटो : AI जनरेटेड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के बाराबंकी में साइबर अपराधियों ने एक सिपाही को निशाना बनाकर उसके तीन बैंक खातों से करीब 16 लाख रुपये की रकम पार कर दी। सिपाही के पिता की एलआईसी से मिली धनराशि और बहन की शादी के लिए जमा की गई बचत के पैसे ठगों ने महज 72 घंटे के भीतर निकाल लिए।
मूल रूप से अंबेडकरनगर जिले के जहांगीरगंज थाना क्षेत्र के आदमपुर गांव के रहने वाले रोहित कुमार वर्तमान में दरियाबाद थाने में तैनात हैं। उन्होंने शुक्रवार को साइबर थाने में 16 लाख रुपये ठगने की शिकायत दर्ज कराई। बताया कि 19 मार्च से उनके मोबाइल पर लगातार ओटीपी आने शुरू हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
मूल रूप से अंबेडकरनगर जिले के जहांगीरगंज थाना क्षेत्र के आदमपुर गांव के रहने वाले रोहित कुमार वर्तमान में दरियाबाद थाने में तैनात हैं। उन्होंने शुक्रवार को साइबर थाने में 16 लाख रुपये ठगने की शिकायत दर्ज कराई। बताया कि 19 मार्च से उनके मोबाइल पर लगातार ओटीपी आने शुरू हो गए थे।
विज्ञापन
80 से अधिक ट्रांजैक्शन किए
इस पर उन्होंने बैंक से संपर्क किया, जहां उन्हें किसी के साथ ओटीपी साझा न करने की सलाह दी गई। इसके बावजूद 23 से 26 मार्च के बीच ठगों ने उनके बैंक ऑफ बड़ौदा के दो खातों और यूनियन बैंक के एक खाते से 80 से अधिक ट्रांजैक्शन कर पूरी रकम निकाल ली।
विज्ञापन