फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   cultural

धूमधाम से मना जन्म कल्याणक महोत्सव

Sun, 15 Aug 2021 12:27 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Aug 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
cultural
फतेहपुर (बाराबंकी)। शनिवार को फतेहपुर के त्यागी भवन में जैन धर्म के तीर्थंकर भगवान नेमिनाथ का जन्म कल्याणक महोत्सव आर्यिका विकाम्या श्री माता जी व आर्यिका विगुंजन श्री माता जी के सानिध्य धूम धाम से मनाया गया। सुबह भगवान का जन्म होते ही पूरा त्यागी भवन का हाल ढोल नगाड़े व जयकारों से गुंजायमान हो गया।
विज्ञापन

ब्रह्मचारी आशीष जैन भोपाल, विजय मधुर भोपाल के निर्देशन व भारतीय तपोबन आर्ट ग्रुप ललितपुर की भक्तिमयी संगीत में हुए कार्यक्रम में भक्त मंत्रमुग्ध हो गए। भगवान को पालना में झुलाया गया। माता पिता बनने का सौभाग्य दिलीप कुमार व उनकी पत्नी को मिला, इंद्र इन्द्राणी बनने का सौभाग्य रजत जैन व उनकी पत्नी को मिला।
विज्ञापन

प्रथम पालना झुलाने का सौभाग्य धरणेन्द्र जैन को मिला। इससे पहले शुक्रवार की रात में गर्भ कल्याणक मनाया गया। जिसमें माता को सोलह स्वप्न व उनके उत्तर का बड़ा ही मनमोहक दृश्य दर्शाया गया। जैन समाज की काफी संख्या में महिलाएं पुरुष व बच्चे मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed