फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Crowd of patients gathering in the hospital, risk of corona increases

Barabanki News: अस्पताल में जुट रही मरीजों की भीड़, कोरोना का खतरा बढ़ा

Wed, 27 Dec 2023 01:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Wed, 27 Dec 2023 01:54 AM IST
विज्ञापन
Crowd of patients gathering in the hospital, risk of corona increases
बाराबंकी के जिला अस्पताल ओपीडी में लगी मरीजों की भीड़ नही हो रहा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन। 
बाराबंकी। कोरोना का खतरा बढ़ने लगा है। गौतमबुद्वनगर और गोरखपुर में कोरोना के मरीज मिले हैं। जिला अस्पताल में मंगलवार को मरीजों की भारी भीड़ देखने को मिली। जांच कराने में लोगों को पसीना छूट रहा है। जिस तरह से अस्पताल में भीड़ जुट रही है इससे कोरोना के फैलने की आशंका बढ़ गई है। लेकिन अस्पताल में कोविड नियमों का पालन होता नहीं दिख रहा। न तो दो गज की दूरी अपनाई जा रही है और न ही चेहरे पर मास्क लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की भीड़ रोजाना बढ़ती जा रही है। मंगलवार को ओपीडी में करीब 1,395 मरीज देखे गए। इनमें से सबसे ज्यादा 490 मरीज सर्दी, जुकाम और बुखार के रहे। उधर, गोरखपुर में कोरोना के मरीज मिलने के बाद खतरा और ज्यादा बढ़ गया है। क्योंकि, यहां के ज्यादातर लोगों को प्रतिदिन गोरखपुर आना-जाना रहता है। जिला अस्पताल में पहले की अपेक्षा ज्यादा भीड़ बढ़ने लगी है। जांच कराने के लिए पैथोलॉजी में भी ज्यादा संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। लेकिन कहीं पर भी कोविड नियमों का पालन होता दिखाई नहीं दे रहा है। जिससे कोराना का खतरा और ज्यादा बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन

सीएमएस डॉ. ब्रजेश कुमार का कहना है कि अस्पताल में सबसे ज्यादा मरीज सर्दी, जुकाम, बुखार के आ रहे हैं। ज्यादातर लोगों की जांच कराई जा रही है। अभी कोरोना का एक भी केस नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पर्चा बनवाने में बाधा बना नेटवर्क
अस्पताल में नेटवर्क की समस्या दूर नहीं हो पा रही है। जिसके कारण मरीजों को पर्चा बनवाने में आए दिन दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। मंगलवार को भी यही स्थिति बनी रही। रामकुमार ने बताया कि सुबह नौ बजे से वे लाइन में लगे हैं और 11 बजे जाकर पर्चा बन सका। इसी प्रकार महेश का भी दो घंटे बाद पर्चा बन सका। लोगों ने बताया कि पर्चा बनवाने से लेेकर दवाई लेने में ही पूरा दिन निकाल गया।


काेरोना को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस संबंध में सभी सीएचसी अधीक्षकों को निर्देश जारी किए गए हैं। यदि कोई संदिग्ध मिलता है तो इसकी सूचना तत्काल कार्यालय को देने के साथ ही आरटीपीसीआर जांच कराने के आदेश दिए गए हैं। बाहर से आने वालों पर भी नजर रखने को कहा गया है।
- डॉ. अवधेश कुमार यादव, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed