फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   crowd of passengers at bus stop

बस स्टॉप पर यात्रियाें की उमड़ी भीड़

Tue, 22 Mar 2016 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Tue, 22 Mar 2016 11:11 PM IST
विज्ञापन
crowd of passengers at bus stop
बाराबंकी। मंगलवार को बस स्टॉफ पर लगी यात्रियों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला
होली के त्यौहार के लेकर मंगलवार को बस अड्डे पर यात्रियों को बस के लिए काफी देर तक भटकना पड़ा। बसों की किल्लत के चलते मजबूरन डग्गामार वाहनों का सहारा लेना पड़ा। इसी का फायदा उठाते हुए टैक्सी चालकों ने भी यात्रियों से मनमाना किराया वसूल किया।
विज्ञापन


होली व दीपावली के त्यौहार पर बाहर रह कर काम करने वाले लोग घर लौटते हैं जिसके चलते मंगलवार को शहर के रेलवे स्टेशन, बस अड्डे व टैक्सी स्टैंडाें पर आवागमन के पर्याप्त साधन न होने से यात्रियों को काफी देर तक भटकना पड़ा।
विज्ञापन


जबकि त्यौहाराें को देखते हुए परिवहन विभाग को अतिरिक्त बसों का संचालन करना चाहिए पर विभाग ने इसकी जहमत नहीं उठाई जिसका खामियाजा यात्रियाें को भुगतना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले में संचालित हो रही परिवहन निगम की बसें भी इन दिनों यात्रियों को अपने गंतव्य तक ले जाने के लिए कम पड़ रही हैं जिससे डग्गामार वाहन मनमाना किराया वसूल कर यात्रियाें को ढो रहे हैं।


वहीं एआरएम आरएस वर्मा ने कहा कि त्यौहार के कारण यात्रियों की काफी भीड़ बढ़ गई है। बसाें की कमी के चलते बस चालक व परिचालकों से दो-दो ट्रिप अतिरिक्त चलाने का आदेश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed