{"_id":"68127817d36f2be9020add21","slug":"criminal-shot-in-encounter-three-arrested-barabanki-news-c-315-1-brp1006-138324-2025-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: मुठभेड़ में बदमाश को लगी गोली, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: मुठभेड़ में बदमाश को लगी गोली, तीन गिरफ्तार
Thu, 01 May 2025 12:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Thu, 01 May 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। देवा कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार देर रात पुलिस की बदमाशों से हुई मुठभेड़ में एक बदमाश पैर में गोली लग जाने से घायल हो गया। पुलिस ने घेराबंदी कर चोरी का ई रिक्शा खरीदने वाले के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बदमाशों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने बीते दिनों देवा व मसौली में ई रिक्शा चालकों से हुई लूट के खुलासे का दावा किया है।
पुलिस के अनुसार देवा पुलिस के साथ क्राइम ब्रांच की स्वाट व सर्विलांस टीम मंगलवार रात देवा इलाके में चेकिंग कर रही थी। इस दौरान कोटवा कला नहर पटरी के पास बाइक से दो संदिग्ध व्यक्ति आते हुए दिखाई पड़े। पास पहुंचने पर पुलिस ने उनको रुकने का इशारा किया तो दोनों भागने लगे। हड़बड़ाहट में बाइक फिसल कर नहर पटरी के नीचे बाग की तरफ चली गई। पुलिस का कहना है कि इसके बाद बदमाशों ने पेड़ की आड़ से पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। आत्म रक्षा में पुलिस की तरफ से की गई फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। घायल बदमाश की पहचान पहचान सादीपुर थाना जहांगीराबाद निवासी वीरेंद्र पाल उर्फ गोले के रूप में हुई। पुलिस ने उसके साथी अनरवा थाना जहांगीराबाद निवासी मनोज कुमार वर्मा को भी मौके से गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में सामने आया कि 27 अप्रैल को देवा के टीकापुर जंगल के पास बिशुनपुर के श्याम मोहन बाजपेई से ई-रिक्शा, मोबाइल, रुपये व आधार कार्ड लूटने के बाद मारा-पीटा था। बीती 21 अप्रैल को मसौली के अशफाक से भी ई-रिक्शा बुक कराकर लूटपाट की गई थी। बदमाश ई-रिक्शा की बैटरी मसौली में नाग बैटरी की दुकान पर आनन्द नाग व लाल जी को बेंच देते हैं। पुलिस ने चोरी की बैटरी खरीदने के आरोप में आनंद नाग को भी गिरफ्तार कर लिया। एएसपी उत्तरी विकास चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि घायल वीरेंद्र पाल उर्फ गोले पर चार केस दर्ज हैं।
विज्ञापन
...................