फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   youth found hanged from tree

पेड़ में फंदे पर लटकता मिला युवक का शव

Wed, 01 Feb 2017 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Wed, 01 Feb 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
youth found hanged from tree
फांसी - फोटो : अमर उजाला
जैदपुर थाना क्षेत्र ग्राम पंचायत सतावां में एक युवक का शव गांव के बाहर फांसी के फंदे पर लटकता मिला है। मामले की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच पड़ताल शुरू किया है। हालांकि इस बारे में किसी के खिलाफ कोई शिकायत मृतक के परिवारीजनों ने पुलिस से नहीं की है। 
विज्ञापन


जैदपुर थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत सतावां के शोभालाल के पुत्र रंजीत कुमार (20) का शव मंगलवार की देर रात गांव के बाहर पेड़ में फांसी के फंदे पर लटकता मिला है। काफी देर तक घर न लौटने के बाद परिवारीजनों ने जब पता लगया तो मृतक का शव पेड़ से लटका देखा गया। जिसके बाद परिवारीजनों की सूचना पाकर मौके पर पहुंची जैदपुर पुलिस शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


इस संबंध में हल्का इंचार्ज दरोगा दिनेश यादव ने बताया की बीती रात में युवक ने फांसी लगा ली थी। जिसका पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कहा कि आत्महत्या का मामला नजर आता है। परिवारीजनों ने किसी के विरुद्ध कोई तहरीर नहीं दी है। पोस्टमार्ट रिपोर्ट आने के बाद सच्चाई सामने आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed