{"_id":"58dbf53f4f1c1be14b63e3e2","slug":"young-woman-s-body-through-in-the-lake-after-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती की हत्या कर झील में फेंका शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवती की हत्या कर झील में फेंका शव
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
Updated Wed, 29 Mar 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
rape
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र अंतर्गत एक युवती की हत्या करने के बाद शव नहर में फेेंक दिया गया है। बुधवार की सुबह मसौली थाना क्षेत्र के शहावपुर के पास बसुड़िया झील में युवती का शव मिलने के बाद सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान नहीं हो सकी है।
युवती के साथ रेप होने की भी आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद युवती की मौत व रेप होने की बात मालूम हो सकेगी।
मसौली थानाक्षेत्र के अंतर्गत शहावपुर नहर बसुडिया झील में फंसी एक युवती का शव बुधवार को ग्रामीणों ने देखा। नहर में शव होने की जानकारी होते ही मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती के शव को झील से बाहर निकलवाया और आस पास के लोगों से उसकी पहचान कराने का प्रयास किया लेकिन पता नहीं लग सका।
विज्ञापन
पुलिस की मानें तो मृतक युवती की उम्र करीब 18 साल के आस पास होगी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच शुरू की है। पुलिस का कहना है कि युवती का शव कहीं बाहर से बहकर यहां तक आ पहुंचा है।
प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह का कहना है कि लगता है युवती की मौत नहर में डूबने से हुई है। कहा, पीएम रिपोर्ट में मौत का कारण पता लगने पर आगे की कार्रवाई होगी। युवती की शिनाख्त के लिए पुलिस प्रयास कर रही है।
युवती के मुंह से निकल रहा था झाग
जिस युवती का शव मिला है वह नीले व सफेद रंग का लोवर व नीले रंग की टी-शर्ट पहन रखे थी। युवती के पैर में चप्पल भी मिले हैं लेकिन उसके मुंह से झाग निकल रहा था। जिससे लगता है कि उसकी हत्या जहर देकर की गई है। ग्रामीण युवती के साथ दुराचार होने की भी आशंका जता रहे हैं, जबकि पुलिस इससे इन्कार कर रही है।