{"_id":"0427760b10458482495ceb11b94bd477","slug":"young-men-shot-to-elderly-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवकों ने बुजुर्ग को मारी गोली ट्रॉमा रेफर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवकों ने बुजुर्ग को मारी गोली ट्रॉमा रेफर
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Dec 2015 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सफदरगंज थाना क्षेत्र के पल्हरी गांव में एक वृद्ध को शनिवार की रात बाइक सवार दो अज्ञात युवकों ने गोली मार दिया। गंभीर हालत में वृद्ध को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां से उसे ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया है।
थाना सफदरगंज क्षेत्र के पल्हरी गांव के रहने वाले छंगालाल (65) पुत्र मंगलप्रसाद गांव में ही हाईवे किनारे भड़भूजे का काम करते हैं। शनिवार की रात छंगालाल अपना काम खत्म कर घर जाने की तैयारी कर रहे थे तभी एक बाइक पर सवार दो युवक पहुंचे और बुजुर्ग की पीठ में तमंचा सटाकर गोली मार दी। वारदात के बाद दोनों आरोपी हाईवे से भाग निकले। जानकारी पर पहुंचे वृद्ध के पुत्र रमाकांत द्वारा उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया जहां से हालत गंभीर होने के चलते डॉक्टरों ने ट्रॉमा सेेंटर रेफर कर दिया है।
वृद्ध को गोली किसने और क्यों मारी इस बात का पता नहीं लग सका है। एसओ सफदरगंज जैनुद्दीन अंसारी व सीओ सदर विशाल विक्रम सिंह ने वृद्ध से गोली मारने वाले युवकों के बारे में जानकारी ली लेकिन पुलिस को कुछ खास पता नहीं लग सका है। एसओ का कहना है कि मामले की जांच के बाद ही आरोपियों का पता लग सकेगा।