फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   young man died due to falling lightning

बिजली गिरने से युवक की मौत

Mon, 17 Jul 2017 10:22 PM IST
अमरङजाला ब्यूरो
अमरङजाला ब्यूरो Updated Mon, 17 Jul 2017 10:22 PM IST
विज्ञापन
young man died due to falling lightning

बाढ़ प्रभावित सिरौलीगौसपुर तहसील के बेहटा गांव में बिजली गिरने से एक युवक की मौत हो गई है। मृतक युवक के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। युवक की मौत से परिवारीजनों में कोहराम मच गया। रो-रोकर बुरा हाल है। युवक की मौत के बाद बाढ़ क्षेत्र के ग्रामीण सहम गए हैं। 

विज्ञापन


बाढ़ प्रभावित क्षेत्र बेहटा गांव निवासी राममूर्ति का 22 वर्षीय पुत्र श्रीकांत सोमवार की सुबह से घर से निकलकर जा रहा था। इसी दौरान आकाशीय बिजली गिरी। जिसकी चपेट में आकर उसकी मौत हो गई। सूचना पाकर दरियाबाद थाने की पुलिस व सिरौलीगौसपुर के नायब तहसीलदार एसपी सिंह बेहटा गांव पहुंचे।
विज्ञापन


जहां पंचनामा कराकर युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बाढ़ की त्रासदी का दंश झेल रहे ग्रामीण युवक की मौत के बाद और सहम गए है। इससे पूर्व घाघरा में डूब कर रामसनेहीघाट तहसील के कोयलार गांव के एक किसान की भी मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एडीएम अनिल कुमार सिंह ने बताया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में आकाशीय बिजली से मृत युवक के परिजनों को आर्थिक सहायता की धनराशि पोस्टमार्टम कराने के बाद उपलब्ध करा दी जाएगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed