फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Women put the hanging

विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान

Tue, 14 Jul 2015 11:15 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 14 Jul 2015 11:15 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

बड्डूपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दे दी। मृतका के परिवारीजनों ने मामले की जानकारी पुलिस को दिए बगैर ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया ।

बड्डूपुर के अतालतपुर गांव निवासी गायत्री (26) पत्नी सत्यवान ने मंगलवार दोपहर अपने घर के कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। आस पास के ग्रामीणों की माने तो विवाहिता ने पारिवारिक कलह के चलते फांसी लगाकर जान दी है। परिवारीजनों ने मृतका का शव फांसी के फंदे से नीचे उतरवाने के बाद इस पूरे मामले की जानकारी पर पहुंचे मृतका के पिता राम शंकर निवासी ग्राम बजगहनी थाना इटौंजा जनपद लखनऊ ने मामले में किसी के खिलाफ कोई शिकायत नहीं की है। मृतका की मौत की सूचना पुलिस को दिए बगैर ही शव का अंतिम संस्कार करवा दिया गया है। थानाध्यक्ष रिजवान अब्बास का कहना है कि मामले की जानकारी हुई थी पर मृतका के परिवारीजनों की ओर से कोई शिकायत नहीं की गई और शव का पोस्टमार्टम करवाने से मना कर दिया। कहा कि इसी के चलते पुलिस ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed