फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   women beaten to resist rape

रेप का विरोध करने पर महिला को पीटा

Wed, 28 Sep 2016 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Wed, 28 Sep 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
women beaten to resist rape
Rape - फोटो : Demo Pic
महिला ने दुराचार की कोशिश का विरोध किया तो युवक ने उसे लाठियों से पीट दिया और धमकी देकर भाग निकला। महिला ने ये बात अपने घरवालों को बताई तो उसके पति व जेठ शिकायत करने युवक के घर गए तो आरोपी ने साथियों के साथ मिल उन्हें भी पीट दिया।
विज्ञापन


पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। उल्टे तहरीर बदलवाने का दबाव बनाती रही। पीड़िता ने मामले की शिकायत एसपी राजूबाबू सिंह से की, तब जाकर महिला व पति का मेडिकल हो सका। 
विज्ञापन


सतरिख थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 40 वर्षीय महिला मंगलवार  सुबह अपने हाते में मवेशियों को चारा देने गई थी। उसी दौरान गांव का ही जगदीश महिला के साथ छेड़छाड़ किया और दुराचार की कोशिश करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब महिला ने इसका विरोध किया तो दबंग ने महिला की लाठी डंडों से जमकर पीट दिया और शिकायत न करने की धमकी देकर भाग निकला। घर पहुंच कर महिला ने आपबीती बताई तो पति व जेठ दबंग के घर शिकायत लेकर पहुंचे तो दबंगों ने अपने घर के कई लोगों के साथ मिलकर उनकी पिटाई कर दी।

पीड़ित परिवार ने सतरिख थाने पहुंच कर शिकायत की। लेकिन पुलिस कार्रवाई के बजाए तहरीर बदलवाने का दबाव बनाती रही। पुलिस ने महिला व उसके पति का न तो मेडिकल कराया और न ही रिपोर्ट दर्ज की। जिससे निराश पीड़ित परिवार ने एसपी राजूबाबू सिंह से शिकायत की।

एसपी के आदेश पर पुलिस ने सीएचसी सतरिख में मेडिकल कराया। हालत गंभीर होने पर महिला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। लेकिन पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचकर मेडिकल नहीं कराया। पीड़ित परिवार का कहना है कि पुलिस तहरीर बदलवाने का मंगलवार से ही लगातार दबाव बना रही थी। पुलिस आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं करना चाह रही है। 


प्रथम दृष्टया मामला दोनों पक्षों के बीच मारपीट का है। दुराचार की कोशिश का मामला सामने नहीं आया है। फिर भी मामले की जांच कराई जाएगी और दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। -तौकीर अहमद खां, सीओ सदर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed