फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   woman kill

महिला की हत्या

Mon, 22 Jun 2015 10:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Mon, 22 Jun 2015 10:55 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

फतेहपुर (बाराबंकी)। कोतवाली क्षेत्र के हसनपुर टांडा गांव में सोमवार सुबह से लापता एक महिला की गला दबाकर हत्या कर दी गई। महिला का शव उसके घर की छत पर मिला। मृतका के चेहरे व शरीर पर चोट के निशान भी मिले हैं। पुलिस की मानें तो शरीर पर मिले चोट से लग रहा दम तोड़ने से पूर्व महिला हत्यारों से जमकर जूझी है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल कर रही है। मृतका के परिवार में कोई और नहीं है और वह 25 बीघा जमीन की मालकिन थी। महिला अपने घर में अकेले ही रहती थी। मृतका के मायके पक्ष वालों ने उसकी ननद पर हत्या का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज करने के लिए पुलिस से शिकायत की है। पुलिस ने अभी तक घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।

कोतवाली फतेहपुर क्षेत्र के हसनपुर टांडा गांव निवासी लीलावती रावत (50) पत्नी स्व. उदयराम रावत सोमवार सुबह से अपने घर से लापता थी। मृतका के मायके का भतीजा विनय निवासी अछेछा का पुरवा थाना जहांगीराबाद सोमवार दोपहर जब हसनपुर टांडा में लीलावती के घर पहुंचा तो वह नहीं मिली। विनय ने लीलावती की काफी देर तक तलाश की जब पता नहीं लग सका तो मामले की जानकारी पुलिस को दी जिसके बाद पहुंची पुलिस ने महिला के घर में छानबीन करने के बाद घर की छत पर पहुंचकर देखा तो वहां पर लीलावती का शव पड़ा था। महिला के चेहरे व शरीर में चोट के निशान हैं व उसके गले में कसने का निशान भी है। इससे लगता है कि महिला की पिटाई करने के बाद उसकी गला दबाकर हत्या कर दी गई है। मृतका के चाचा कालीचरन ने पुलिस को तहरीर देकर लीलावती की ननद मालती पत्नी रामदास निवासी ग्राम नंदरासी के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है पर अभी तक घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल करने व पीएम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई किए जाने की बात कह रही है।

विज्ञापन

सरल स्वभाव की थी लीलावती

महिला लीलावती के पति उदयराम का कुछ साल पहले निधन हो गया था। काफी मिलनसार व सरल स्वभाव की लीलावती अपने घर में अकेले ही रहती थी। आसपास के लोगों का कहना है कि लीलावती रोज सुबह जगने के बाद हर किसी से हाल चाल पूछती थी पर सोमवार की सुबह जब वह बहुत देर तक नहीं दिखी तो सभी को उनकी चिंता सताने लगी जिसके बाद मायके वालों को इस बारे में सूचना दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

जमीन के लिए गई हत्या

लीलावती रावत के परिवार में भले ही कोई नहीं था पर वह करोड़ों की जमीन की मालकिन थी। लीलावती के नाम करीब 25 बीघा कृषि योग्य भूमि थी। अब इस मामले में लीलावती की हत्या के पीछे उनकी जमीन ही मुख्य कारण बताई जा रही है। वहीं मृतका की ननद व हत्या की आरोपी मालती व लीलावती (मृतका) के बीच पहले से भूमि विवाद का मुकदमा भी चल रहा था। अब पुलिस द्वारा मामले की जांच पड़ताल करने के बाद ही पूरी स्थिति सामने आ सकेगी।

फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के हसनपुर टांडा गांव मेें एक महिला का शव उसी के घर की छत पर मिला है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। महिला के पास जमीन ज्यादा थी हो सकता है इसी के चलते उसकी हत्या हुई हो। पीएम रिपोर्ट में मौत का कारण पता कर मामले में रिपोर्ट दर्ज कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

कुंवर ज्ञानंजय सिंह, एएसपी उत्तरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed