फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   woman died in suspicious circumstances

संदिग्ध हालात में युवती की जान गई

Thu, 03 Mar 2016 11:39 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 03 Mar 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
कोतवाली के श्रीकृष्णपुर गांव में दस माह पहले ब्याही युवती की संदिग्ध परिस्थियों में मौत हो गई। मृतका के भाई ने दहेज के लिए प्रताड़ित करने व जहर देकर मार देने का आरोप लगाया है। देर रात मौत होने पर मायके को सूचना दिए बिना ही ससुराल वाले अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


बुधवार की रात श्रीकृष्ण मजरे बहुता में ललिता (21) पत्नी नवनीत की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के भाई भोला अवस्थी निवासी गांव सतरही कोतवाली ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए जहर देकर मार देने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी गई शिकायत में कहा बीतेे वर्ष सात मई को विवाह के बाद से ही में दहेज के लिए लगातार प्रताड़ित कर रहे थे। वरीक्षा, तिलक व विवाह में करीब एक लाखा नकद, होंडा साइन बाइक समेत डेढ़ लाख रुपये के सोने चांदी के जेवर बर्तन आदि दिए थे। लेकिन मृतका के ससुराल वाले दो तोला सोने की जंजीर, फ्रिज, कूलर आदि की मांग कर प्रताड़ित कर रहे थे। कई बार सूचना मिलने पर मायके विदाई कराने को कहा लेकिन ससुराल वालों ने विदा करने से मना कर दिया।
विज्ञापन


घटना से एक दिन पहले भी परिवार में शादी के लिए विदाई करने गए थे लेकिन दहेज की मांग पूरी किए बिना विदाई करने से इंकार कर दिया था। रात में काफी मारपीट कर जबरन जहर खिला कर मारने तथा बिना सूचना दिए सुबह ही अंतिम संस्कार करने की तैयारी का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed