{"_id":"8b21136c1376143174e996bb5394912d","slug":"wine-businessman-robbed-of-35-thousand-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब व्यवसाई से 35 हजार की लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराब व्यवसाई से 35 हजार की लूट
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Dec 2015 11:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीतीरात दुकान बंद कर लौट रहे एक शराब व्यवसाई की पिटाई कर बदमाशों ने 35 हजार रुपये लूट लिए। परिवारीजनों ने घायल व्यवसाई का लखनऊ में उपचार कराया है।
रामनगर थाना के मोहल्ला कटारा निवासी अजय जायसवाल पुत्र मुन्नू जायसवाल का गनेशपुर में देशी शराब का ठेका है। अजय ने बताया कि बीतीरात वह करीब 11 बजे बाइक से घर लौट रहे थे। मीतपुर व गोबहरा के बीच में पीछे से आ रही बाइक ने पहले टक्कर मार कर बाइक से गिरा दिया।
इसी बीच सामने से एक और बाइक आ गई। दोनों बाइक सवार युवकों ने जमकर मारापीटा इसके बाद उसके पास रहे बैग छीन कर भाग गए। अजय ने बताया कि बैग में 35 हजार रुपये की नगदी दी। घर पहुंचने पर घायल अजय को परिवारीजनों ने लखनऊ के किसी अस्पताल में ले जाकर उपचार कराया। शुक्रवार की शाम अजय अपने घर वापस आ गया। थानाध्यक्ष पंकज सिंह ने बताया कि सूचना मिली है। अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।