{"_id":"58e7d55b4f1c1bf8335b6430","slug":"wife-beaten-to-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी को पीटकर मार डाला, गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी को पीटकर मार डाला, गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
Updated Fri, 07 Apr 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
पत्नी को पीटकर मार डाला, गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के मोंहदीपुर गांव में दंपती के बीच हुए विवाद के बाद पति ने पत्नी को लाठी से पीट-पीटकर मार डाला। आरोपी घर के आंगन में ही शव को दफनाने की तैयारी कर रहा था तभी पड़ोसियों ने इसकी सूचना पुलिस व पत्नी के परिवारीजनों को दे दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। घटना की सूचना पर एएसपी सफीक अहमद ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का जायजा लिया।
घटना टिकैतनगर थाना क्षेत्र के ग्राम मोंहदीपुर मजरे आल्हनमऊ की है। यहां पर अतीक अहमद अपनी पत्नी अशीदा बानो व पांच बेटियों व एक बेटे के साथ रहता था। पति-पत्नी के बीच बेटी की शादी करने को लेकर रोज विवाद होता रहता था।
विज्ञापन
शुक्रवार की सुबह भी दोनों के बीच कहासुनी हुई और विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर आरोपी पति ने पत्नी की डंडे से पिटाई कर मौत के घाट उतार दिया। पिटाई करते देख बच्चे घबरा कर गांव में भाग गए। चीख-पुकार के बाद एकाएक मामला शांत हो गया और कुछ देर बाद घर से खोदाई करने की आवाज आने पर पड़ोसियों को शक हो गया।
पड़ोसियों ने इसकी सूचना टिकवामऊ निवासी मृतका के भाई जफरूदीन को दी। सूचना के तुरंत बाद मौके पर पहुंचे जफरूदीन ने दरवाजा खोलने की कोशिश की लेकिन आरोपी ने अंदर से दरवाजा नहीं खोला। थोड़ी ही देर बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दरवाजा तोड़वा दिया अंदर खून से लथपथ अशीदा का शव सामने पड़ा देख सभी दंग रह गए।
आरोपी आंगन में ही कब्र खोदकर उसे गाड़ने की तैयारी में जुटा था। पुलिस ने आरोपी को मौके से ही रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने भाई जफरूदीन की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक राधारमण सिंह ने बताया कि हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
पापा ने मम्मी को मार डाला
बच्चों के सामने ही आरोपी पिता ने उनकी मां को पीट-पीट कर मार डाला। अपनी मां की पिटाई देख सभी बच्चे इतने सहम गए कि वह मारे डर के पहले तो घर ही नहीं आ रहे थे। पुलिस ने बच्चों के मामा को साथ लेकर बच्चों से जानकारी हासिल की। रूखसार (17), जाहिन (16), सोनी (14), शाह आलम (10) आदि का रो-रोकर बुरा हाल था।
सभी बच्चों ने सहमते हुए पुलिस को बताया कि पापा ने मम्मी को मार डाला। हर किसी की जुबान पर एक ही बात थी कि अब इन बेटियों की शादी कैसे होगी। और छोटे बच्चों का पेट कौन भरेगा।