{"_id":"d072ab2fed4b9bdc17cfd2e33795aff2","slug":"video-clips-created-by-student-raped-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा से दुष्कर्म कर बनाई वीडियो क्लिप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्रा से दुष्कर्म कर बनाई वीडियो क्लिप
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Feb 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
एम कॉम की एक छात्रा ने शुक्रवार को अपने प्रेमी के खिलाफ शादी का झांसा देकर दो साल से दुराचार करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पीड़िता ने दुराचार की वीडियो क्लिप बनाकर ब्लैकमेल करने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रहीे है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के एक एमकॉम की छात्रा ने एक युवक पर दो साल से शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण किए जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पीड़िता का कहना है कि वह एक कोचिंग सेंटर में एम कॉम की कोचिंग कर रही थी जहां पर कोचिंग में आने वाले वहीं के निवासी नितेश कुमार से उसका संबंध हो गया। दो साल से युवक पीड़िता के साथ शादी करने की बात कहकर उससे दुराचार करता रहा।
इस दौरान युवक ने दुराचार की वीडियो क्लिप बना ली। आरोपी छात्रा को ब्लैकमेल करने लगा। तंग आकर पीड़िता ने शुक्रवार को मामले की शिकायत कोतवाली पुलिस से की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए महिला आरक्षी के साथ जिला महिला अस्पताल भेजा है। शहर कोतवाल रवींद्र ने बताया कि पीड़िता ने मामले की शिकायत की है। रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।