फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Uncle killed Vinay, 5 arrested

चाचा ने ही कराया था विनय का कत्ल, 5 बंदी

Mon, 13 Jun 2016 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Mon, 13 Jun 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
Uncle killed Vinay, 5 arrested
गिरफ्तार आरोपियों को मीडिया के सामने पेश करते एसपी। - फोटो : अमर उजाला
सतरिख थानाक्षेत्र के जाटा बरौली गांव में 1 जून को हुए विनय हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से हत्या में प्रयुक्त सामान बरामद किए हैं। पुलिस की जांच में पता लगा है कि इस वारदात की साजिश मृतक के सगे चाचा ने रची थी।
विज्ञापन


बताया गया है कि विनय का अपने चाचा की बेटी से अवैध संबंध था व मृतक के पिता व चाचा के बीच जमीन बेचने के बाद पैसों को लेकर भी विवाद हुआ था। इन्हीं बातोें को लेकर आरोपी ने अपने सगे भतीजे की हत्या करने के एक लाख रुपये की सुपारी दी थी। सभी के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने सोमवार को उन्हें कोर्ट में पेश किया जहां से वह जेल भेजे गए हैं।
विज्ञापन


एसपी अब्दुल हमीद ने सोमवार को पुलिस लाइन में बताया कि सतरिख थाना क्षेत्र के जाटा बरौली गांव में एक जून को विनय पुत्र समर सिंह की हत्या करने के बाद शव गांव के बाहर पेड़ से लटका दिया गया था। पुलिस ने इस वारदात का खुलासा करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पकड़े गए आरोपियों में मृतक के सगे चाचा सरबजीत निषाद पुत्र सूरजपाल, ओमकार पुत्र रामसुमिरन, विनोद कुमार पुत्र बाबूलाल, अमन वर्मा पुत्र छेदा व अंकुर यादव पुत्र प्रियंाशु यादव सभी निवासी जाटा बरौली को गिरफ्तार किया है। सभी के खिलाफ पुलिस ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर सोमवार को उन्हें कोर्ट में पेश किया जहां से वह जेल भेजे गए हैं।

सीओ सदर तौकीर अहमद खान ने बताया कि मृत विनय के सगे चाचा सरबजीत निषाद ने ही उसकी हत्या करवाई है। इसके लिए सरबजीत ने गांव के ही चार लोगों को एक लाख रुपये की सुपारी दी थी जिसके बाद विनय की लोहे की जंजीर से गला कसकर हत्या करने के बाद ट्रैक्टर ट्रॉली पर लादकर उसका शव गांव के बाहर ले जाकर पेड़ से लटकाकर इसे आत्महत्या का रूप दिया गया था।

आरोपियों के पास से पुलिस ने दो तमंचा, लोहे की चेन व एक ट्रैक्टर, ट्राली बरामद किया है। पुलिस की माने तो मृतक का अपने चाचा की पुत्री से संबंध था व मृतक के पिता व उसके चाचा के बीच लाखों रुपये की जमीन बिक्री के बाद पैसों का लेन देन का विवाद भी चल रहा था।


इसी के चलते चाचा ने भतीजे की हत्या करवाई है। इस वारदात का खुलासा करने वाली पुलिस टीम में रहे एसओ जितेंद्र सिंह सेंगर, मनीष सिंह, विरेश्वर यादव, शिवनेत्र सिंह, सर्विलांस सेल से दिलबहार यादव, राधेश्याम मौर्या, रजनीश यादव, अनिल यादव, फिरोज अहमद आदि पुलिस टीम को एसपी ने पांच हजार का पुरस्कार प्रदान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed