फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Two youth died in road accidents

सड़क हादसों में दो युवकों की मौत

Sat, 12 Dec 2015 11:22 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 12 Dec 2015 11:22 PM IST
विज्ञापन
हैदरगढ़ क्षेत्र में कपुरवा मजरे रीठी सिकंदरपुर निवासी लवकुश (20) अपने भाई राजकुमार (22) के साथ शनिवार सुबह बाइक से जा रहा था। औसानेश्वर मार्ग पर तारागंज गांव के पास एक ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन


इस हादसे में लवकुश की मौके पर ही मौत हो गई। उसका भाई राजकुमार को घायल हो गया। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला। पुलिस ट्रक कब्जे में लेकर चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक हादसे के समय युवक हेलमेट पहनकर बाइक चला रहा था। दूसरा हादसा सफदरगंज क्षेत्र में हुआ। इशानगर मजरे हमीदनगर निवासी वैश मोहम्मद (22) पुत्र पीर मोहम्मद अपने भाई साबिद अली (13) के साथ शनिवार सुबह बाइक से मोहम्मदाबाद कस्बा जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


रास्ते में नूरगंज के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से वैश मोहम्मद की मौके पर ही मौत हो गई। साबिद अली को गंभीर चोट आई है। स्थानीय लोगों के मुताबिक हादसे के समय युवक हेलमेट पहनकर बाइक चला रहा था। पुलिस का कहना है कि टक्कर मारने वाले वाहन की जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed