{"_id":"57f541af4f1c1bd05b26f50e","slug":"two-young-men-killed-in-accident-one-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों में दो युवकों की मौत, एक घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हादसों में दो युवकों की मौत, एक घायल
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
Updated Wed, 05 Oct 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त कार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुर्सी व देवा कोतवाली क्षेत्र में हुए अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।वहीं मसौली थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति घायल हुआ है।
विज्ञापन
लखनऊ जिले के चिनहट कोतवाली क्षेत्र के हरदासीखेड़ा गांव निवासी पिंटू रावत (26) पुत्र रामबिलास मंगलवार की देर रात अपनी बाइक से घर जा रहे थे। तभी देवा कोतवाली क्षेत्र के जबरीकला गांव के पास पिंटू की बाइक में किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। युवक हेलमेट नहीं पहने था। वहीं दूसरा सड़क हादसा कुर्सी थाना क्षेत्र में हुआ।
विज्ञापन
जहां पर सुभाषनगर थाना इंटौजा जनपद लखनऊ के निवासी शैलेंद्र कुमार (23) पुत्र मंगल प्रसाद अपनी बाइक से बुधवार की दोपहर किसी काम से कुर्सी कस्बा आ रहे थे। तभी इटौंजा मार्ग पर ईदगाह के पास इनकी बाइक में एक कार ने टक्कर मार दिया। इस हादसे में शैलेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं हादसे के बाद कार मौके पर छोड़कर उसमें सवार लोग भाग निकले।
विज्ञापन
पुलिस ने कार को कब्जे में लिया है। दोनों हादसों में मरने वाले युवकों के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं मसौली थाना क्षेत्र में बुधवार की सुबह साइकिल से जा रहे नरेंद्र बाबू पुत्र बच्चू निवासी ग्राम नौबस्ता को रोडवेज की बस ने टक्कर मार दिया। इस हादसे में घायल नरेंद्र बाबू को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।