फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   two women deaths for Dowry

दो महिलाओं की मौत

Fri, 26 Jun 2015 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Fri, 26 Jun 2015 11:13 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

बाराबंकी। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में दहेज लोभियों ने दो महिलाओं को मार डाला। दोनों के परिवारीजनों ने रिपोर्ट दर्ज करने के लिए थाने में तहरीर दी है। पुलिस दोनों मामलों में छानबीन कर रही है।

सिरौलीगौसपुर प्रतिनिधि के अनुसार बदोसरांय थाना क्षेत्र के ग्राम गौसूपुर मोड़िया निवासी शांती (32) पत्नी परशुराम की मौत गुरुवार देर रात उपचार के दौरान लखनऊ ट्रामा सेंटर में मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे मृतका के पिता राम समुझ निवासी लालपुर थाना टिकैतनगर ने अस्पताल जाकर देखा की उसके गले पर फंदा कसा होने का निशान बना है। उसने मामले की सूचना लखनऊ पुलिस को दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। मृतका के पिता ने बदोसरांय थाने में मृतका के ससुर बेचूलाल समेत सात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। प्रभारी थानाध्यक्ष मनोज पांडेय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

देवा प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के ग्राम मोहनपुर निवासी शमी (25) पत्नी प्रेम शंकर चौबे की गुरुवार को संदिग्ध परिस्थितियों में जलकर मौत हो गई। शमी इन दिनों अपने पति के साथ बहराइच में एक टॉवर पर रह रही थी। उसके पिता राम कुमार शुक्ला निवासी मितौली जिला लखीमपुर खीरी ने का आरोप है कि उसकी पुत्री ने दो दिन पूर्व उसे फोन कर पति द्वारा प्रताड़ित करने की बात कही थी। मृतका के पिता ने बताया कि उसने अपनी पुत्री का विवाह दो वर्ष पूर्व किया था। शादी के एक साल बाद पति उसे कम दहेज लाने व सोने की चेन व बाइक की मांग को लेकर आए दिन प्रताड़ित करता था। पीड़ित ने बताया कि गुरुवार शाम प्रेमशंकर ने उसे फोन करके कहा कि तुम्हारी बेटी मर गई है उसका अंतिम संस्कार गांव में करने जा रहे हैं। जब तक राम कुमार मौके पर पहुंचता तब तक शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। मृतका की मां गंगावरी पत्नी राम कुमार शुक्ला ने शुक्रवार सुबह देवा थाने में प्रेमशंकर समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की तहरीर दी। मामले की विवेचना कर रहे सीओ सिटी ने टीम को घटना स्थल बहराइच जांच के लिए भेजा है। देवा कोतवाल मनोज पंत का कहना है कि विवाहिता की हत्या बहराइच जिले में की गई है इसलिए मामले की जांच पड़ताल करने केे लिए सीओ सिटी ने पुलिस टीम को घटना स्थल पर भेजा है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई होना संभव है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जब दूध के लिए तड़प उठा मासूम

शमी ने बीते 18 जून को एक बच्चे को जन्म दिया है। दहेज की भेंट चढ़ी इस विवाहिता के साथ ही मासूम के सर से मां का साया उठ गया। घटना वाले दिन सभी उसके अंतिम संस्कार में लगे हुए थे वहीं दस दिन का मासूम दूध के लिए तड़प रहा था तो गांव के लोगों ने उसे पड़ोस से दूध मांग कर पिलाया। परिवार में आई इस आफत के बाद लोग बच्चे की परवरिश कैसे होगी इस पर चर्चा कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed